TRENDING TAGS :
Etawah News: इटावा में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया
Etawah News: इटावा में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्ष, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी और विधायक ने मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन किया।
Etawah News
Etawah News: इटावा में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता वाल्मीकि मंदिरों में लग गया। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे के आयोजन से पूरे जिले में आस्था और भक्ति का वातावरण छा गया। मंदिरों के प्रांगण में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। शाम को भजन-कीर्तन और दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
बताते चले कि शहर स्थित वाल्मीकि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला और इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना और हवन किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन आदर्श और प्रेरणास्रोत है।
बीहड़ क्षेत्र स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिले में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
मंदिर परिसर में “जय श्री वाल्मीकि” के जयकारों से गूंजते रहे। नगर पालिका के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों में शामिल हुए।शाम के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। इस तरह महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!