Etawah News: वन माफियाओं ने डिप्टी रेंजर के ऊपर किया जानलेवा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया

Etawah News: इटावा में वन माफियाओं ने डिप्टी रेंजर भानु प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला किया, सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Sept 2025 8:57 PM IST (Updated on: 11 Sept 2025 8:59 PM IST)
Etawah News:  वन माफियाओं ने डिप्टी रेंजर के ऊपर किया जानलेवा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया
X

Etawah News: इटावा में वन माफियाओं ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद रेंजर बुरी तरीके से घायल हो गया जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताते चले कि मामला लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर का है। यहां कुछ लोगों के द्वारा लकड़ी काटे जाने की सूचना वन विभाग के रेंजर भानु प्रताप सिंह को कुछ लोगों के द्वारा दी गई जिसके भानु प्रताप अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां कुछ लोग लकड़ी काट रहे थे। लकड़ी काटने से भानु प्रताप ने मना किया तो उनके ऊपर लकड़ी माफियाओ ने हमला बोल दिया और बुरी तरीके से पीटा।

डिप्टी रेंजर के सिर में आई गंभीर चोटे

डिप्टी रेंजर भानु प्रताप ने अपने ऊपर कोई जानलेवा हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गाड़ी से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे कुछ लोग लकड़ी काट रहे थे। जिनको रोका तो उन्होंने किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराई और थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति सामने आया और कुल्हाड़ी से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे ऊपर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल डिप्टी डेंजर को बकेवर अस्पताल ले जाएंगे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!