TRENDING TAGS :
Etawah News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने खुद को मारा चाकू, 6 माह से चल रहा था विवाद
Etawah News: एक शख्स अपनी पत्नी से नाराज हो गया और उसके बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। घटना के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी पत्नी उससे मिलने पहुंची।
Etawah News
Etawah News: जिले के सहसो थाना क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू कलह के चलते एक पति ने खुद को चाकू मार लिया। घटना के बाद शख्स को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा।
पत्नी से मिलने पहुंचा था पति
इटावा में एक शख्स अपनी पत्नी से नाराज हो गया और उसके बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। घटना के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी पत्नी उससे मिलने पहुंची। बताते चलें की घटना सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा चौराहे की है। यहां बलरई थाना क्षेत्र महामई गांव में रहने वाले 30 वर्षीय पंकज ओझा सोमवार को तारीख पर इटावा कोर्ट में आए थे और उसके बाद शाम को अपनी पत्नी पूनम से मिलने सहसों पहुंच गया जहां पर दोनों के बीच कोई वाद विवाद हुआ और उसके बाद पंकज ने हनुमंतपुरा चौराहे खुद को चाकू मार लिया। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसकी बात पुलिस तुरंत पंकज को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।
दोनों के बीच 6 महीने से चल रहा विवाद
घटना की जानकारी मिलते ही पंकज की पत्नी पूनम भी जिला अस्पताल पहुंच गई जहां पर उन्होंने पूरे मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि मेरी शादी महामई बलरई इलाके में रहने वाले पंकज के साथ में सन 2013 में हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं। पंकज शराब का आदी है और लगातार हमारे साथ मारपीट झगड़ा करता रहता है। 6 महीने पहले इसी झगड़े की वजह से मैं अपने मायके अजीत गढ़िया सहसों चली आई थी।
जब से परिवार विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। पंकज हमसे मिलने आए और उसके कुछ देर बाद उन्होंने चौराहे पर चाकू मार लिया। वहीं घटना के बारे में जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल ने जानकारी दी और बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया था जिसकी पेट में चाकू लगा हुआ था। जिसको भर्ती कर लिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!