Etawah News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 11 घायल, कुछ की हालत नाजुक

Etawah News: महेवा क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर आगरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बटेश्वर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे।

Ashraf Ansari
Published on: 4 Aug 2025 12:40 PM IST
Etawah News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 11 घायल, कुछ की हालत नाजुक
X

Etawah News

Etawah News: इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो स्काउआ पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चों समेत 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बटेश्वर में मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए गए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, महेवा क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर आगरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बटेश्वर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा संपन्न कर ये सभी श्रद्धालु वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी रात लगभग 8 बजे के आसपास स्काउआ पुल के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा सभी घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया।

ऑटो में सवार थे कुल 15 श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे और 10 वयस्क शामिल थे। हादसे के बाद 11 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो ओवरलोड था और पुल पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

महिला श्रद्धालु ने घटना के बारे में दी जानकारी

इस घटना के संबंध में घायल महिला श्रद्धालु लक्ष्मी ने बताया कि सभी श्रद्धालु बटेश्वर मंदिर में पूजा के लिए गए थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि किसी को अंदाजा नहीं था कि अचानक ऐसा हादसा हो जाएगा। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत नाजुक है जिनका डॉक्टरों की देखरेख में लगातार इलाज किया जा रहा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!