कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में पथराव का वीडियो हुआ वायरल, 8 नामदर्ज 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Etawah News: इटावा में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, वीडियो वायरल

Ashraf Ansari
Published on: 2 Sept 2025 8:35 AM IST
X

Etawah News: इटावा में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुए पथराव के मामले में पुलिस की तरफ से कांग्रेस पार्टी के 8 नामदर्ज और 20 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं कांग्रेस ने इसे एक तरफा कार्यवाही बताई।

पथराव का वीडियो हुआ वायरल

इटावा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में कुछ लोग मामले रूप से घायल हुए तो वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका के पास भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी की। तो वही कांग्रेसियों ने भी पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी की।

इस दौरान दोनों तरफ से कार्यकर्ता नाराज हो गए और एक दूसरे के ऊपर पत्थर फेंकने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में देखा गया कि कांग्रेस पार्टी के लोग पार्टी कार्यालय से सड़क पर खड़े बीजेपी के लोगों के ऊपर पत्थर फेंकते हैं तो वहीं भाजपा के कार्यकर्ता कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर पत्थर फेंकते हैं। इस पूरे मामले को पुलिस के द्वारा गंभीरता से लिया गया और हंगामे को शांत कराया गया।

कांग्रेसियों पर पुलिस की कार्यवाही

दोनों तरफ से वही पथरबाजी को लेकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के 8 नामदर्ज और 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, आसिफ पठान, मलखान सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, विपिन कुशवाह समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया। कांग्रेसियों पर हुई कार्यवाही को लेकर कांग्रेस पार्टी के लोगों ने इसे एक तरफा कार्यवाही की बात कही।

बतादें कि सोमवार को भाजपा के द्वारा पीएम मोदी की मां को लेकर कांग्रेस के द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य में प्रदर्शन में शामिल थी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!