×

Fatehpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव की है, जहाँ रहने वाले इजरायल की 28 वर्षीय पत्नी साजमा का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ पाया गया।

Ramchandra Saini
Published on: 11 July 2025 2:37 PM IST
Fatehpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
X

 Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला के शरीर पर चोट के निशान देखकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव की है, जहाँ रहने वाले इजरायल की 28 वर्षीय पत्नी साजमा का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ पाया गया। जब परिजनों ने शव को देखा तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों की खबर पर साजमा के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story