Firozabad News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन समूह, भारत माता के जयकारों से गूंजी राहें

Firozabad News: सैनिकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए रविवार शाम छह बजे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रजबहादुर सिंह के नेतृत्व में चौमुखी मंदिर से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Brajesh Rathore
Published on: 18 May 2025 9:55 PM IST
Firozabad News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन समूह, भारत माता के जयकारों से गूंजी राहें
X

Firozabad News

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद। पहलगांव में आतंकी हमला में मारे गए निर्दोष लोगों के बाद भारत की सैना ने पाक सैना को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे सैनिकों ने पाक के 100 किलो मीटर अंदर घुस कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसके बाद पाक सैना ने भारत पर अटैक किया, लेकिन उसके सभी ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों को आसमान में भी ध्वस्त कर दिया। मात्र तीन घंटे में पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर ला दिया। इससे हमारे सैनिकों ने भारत के प्रत्येक व्यक्ति का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया।

सैनिकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए रविवार शाम छह बजे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रजबहादुर सिंह के नेतृत्व में चौमुखी मंदिर से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में देश भक्त शामिल हुए। सभी लोग हाथों में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय, बंदे मातरम और जय जवान, जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में कुछ लोग पैदल चल रहे थे तो कुछ लोग मोटर साइकिल से यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा चौमुखी मंदिर से प्रारंभ होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार होते हुए पक्का तालाब से तहसील तिराहा पर स्थित शहीद की प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई। यहां पर सभी लोगों ने भारत माता के गगन भेदी नारे लगाए।

इस दौरान ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत की सेना ने जो शौर्य, पराक्रम और वीरता दिखाई है, उससे दुश्मन देशों के दांत खट्टे हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश एवं हमारे देश की तीनों सेनाओं का मनोबल हाई है। सेना को खुली छूट देकर प्रधानमंत्री ने जो साहस दिखाया। उसका ही प्रतिफल है कि हमारी सेना ने तीन घंटे में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं हर मोर्चे पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, राजीव गुप्ता, प्रिंन्स जैन, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, विश्नु सक्सेना, राजीव पचौरी, लखपत सिंह बघेल, अतुल गुप्ता, अरुण गुप्ता, मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजसेवी, पूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!