×

आगरा में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत, बचाव कार्य जारी

Agra News: फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन की खुदाई का कार्य जारी है। इसी तरह खुदाई के दौरान निकाली गयी मिट्टी को लेने के लिए रविवार दोपहर कुछ महिलाएं और पुरूष पहुंचे थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 Jun 2025 1:44 PM IST (Updated on: 29 Jun 2025 1:56 PM IST)
Agra News
X

Agra News

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन की खुदाई का कार्य जारी है। इसी तरह खुदाई के दौरान निकाली गयी मिट्टी को लेने के लिए रविवार दोपहर कुछ महिलाएं और पुरूष पहुंचे थे। लेकिन तभी अचानक मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर गयी और लोग उसके नीचे दब गये। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी होने के बाद राजस्थान के गहनोली थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में तीन महिलाओ समेत चार लोगों की जान चली गयी है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य कर रही है।

गड्ढे से निकली पीली मिट्टी लेने गये थे लोग

दौलतगढ़ गांव के पास इन दिनों चंबल पाइपलाइन के लिए खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के बाद निकाली गयी पीली मिट्टी को लेने के लिए गांव के कई महिला और पुरूष पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी की ढाय भरभराकर लोगों के ऊपर गिर गयी। लोगों के मिट्टी के नीचे दबने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।

बताया जा रहा है कि मिट्टी के नीचे दबे हुए लोग फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के उत्तू गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मिट्टी के नीचे दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी, विनोद कुमारी और अनुकूल उर्फ अंकुर के रूप में की गयी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चार लोगों की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story