Gonda News: गोंडा में भाजपा विधायक-प्रमुख समर्थकों में झड़प, पथराव में कई घायल

Gonda News: गोंडा में बड़ा बवाल भाजपा विधायक और ब्लाक प्रमुख के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी,आधा दर्जन घायल

Radheshyam Mishra
Published on: 23 Sept 2025 9:57 PM IST
Gonda News: गोंडा में भाजपा विधायक-प्रमुख समर्थकों में झड़प, पथराव में कई घायल
X

Clash Between BJP MLA and Block Chief Supporters in Gonda

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में भाजपा विधायक और भाजपा ब्लाक प्रमुख के समर्थकों के बीच पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह विवाद जीएसटी धन्यवाद कार्यक्रम में नारेबाजी से शुरू हुआ था।मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के कटरा बाजार में जीएसटी धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच जीएसटी धन्यवाद कार्यक्रम

के दौरान हिंसक झड़प हुई। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नारेबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव और मारपीट में बदल गया है। झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में ब्लॉक प्रमुख का बेटा भी शामिल है।इस बीच दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिससे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां तोड़ी गईं और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं घटना में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही कटरा बाजार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है ।पुलिस ने पूरे घटना क्रम की जांच शुरू कर दी है और तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा¹।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!