Gorakhpur News: जन्मदिन पर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम, 6 जून को देंगे गरीब बेटियों के विवाह के लिए कल्याण मंडपम का तोहफा

Gorakhpur News: 4.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कल्याण मंडपम के लोकार्पण को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कल्याण मंडपम के अधूरे कार्यों को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया।

Purnima Srivastava
Published on: 5 Jun 2025 7:40 AM IST
Chief Minister Yogi Adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   (photo: social media ) 

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को जन्मदिन है। वह गुरुवार को देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। वह सादगी के साथ ही जन्मदिन मनाएंगे। वहीं शुक्रवार को वह गरीब बेटियों के विवाह आयोजन के लिए बनने वाले कल्याण मंडपम का तोहफा देंगे। इसके शुभारंभ को लेकर नगर निगम के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

4.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कल्याण मंडपम के लोकार्पण को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कल्याण मंडपम के अधूरे कार्यों को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर लगाने का काम होना है। 15वें वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है।


एसी हाल में होगी बेटियों की शादी

लगभग 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में वातानुकूलित बड़ा हॉल होगा। इसके साथ ही किचेन, पार्किंग की सुविधा होगी। इसमें 5 एसी कमरे, डॉरमेट्री के साथ-साथ स्नानघर, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था की गई है। इस कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम कराये जाने हेतु सस्ता एवं किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी। यहां एक साथ दो अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।

दो लाख आबादी को मिलेगा लाभ

सूरजकुंड कल्याण मंडपम के निर्माण से 10 वार्डो की लगभग 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा खोराबार में एक कल्याण मंडपम का लोकार्पण कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मानबेला, मोहरीपुर, राप्तीनगर, बिछिया एवं नकहा में कल्याण मंडपम निर्माणाधीन है। पार्षद राजेश कुमार का कहना है कि शहर में सार्वजनिक स्थलों की दिक्कतों को देखते हुए गरीब बेटियों की शादियों में दिक्कत हो रही थी। अब कल्याण मंडपम के जरिये गरीब बेटियों की शादी भी मैरेज हाल जैसी सुविधा के बीच संपन्न हो सकेगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!