Gorakhpur News: गोरखपुर में बारिश के रफ्तार का टूटा रिकॉर्ड,105 मिमी/घंटा की वर्षा की तीव्रता

Gorakhpur News: गोरखपुर में मंगलवार को 105 मिमी/घंटा की तीव्रता से बारिश हुई, जिसे मौसम वैज्ञानिकों ने क्लाउडबर्स्ट जैसी स्थिति बताया।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Sept 2025 6:57 PM IST
Gorakhpur News: गोरखपुर में बारिश के रफ्तार का टूटा रिकॉर्ड,105 मिमी/घंटा की वर्षा की तीव्रता
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार को बारिश की तीव्रता का रिकॉर्ड बना। बारिश की तीव्रता का मौसमीय घटनाक्रम सभी को चौंका देने वाला रहा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्थापित लिडार तथा वेदर स्टेसन से सात मिनट तक वर्षा की तीव्रता 105 मिमी प्रति घंटा मापी गयी।

प्रोफेसर शान्तनु रस्तोगी एवं डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया की मौसम विज्ञान की परिभाषा के अनुसार ऐसी घटना को बादल फटने की स्थिति मानी जाती है। अगर एक घंटे में 100 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है तो ऐसी स्थिति को क्लाउडबर्स्ट कहा जाता है। वहीं अगर 50 मिमी तक बारिश की तीव्रता होती है इसे फ्लैश फ्लड कहा जाता है| शोध छात्रा मिनाक्षी सिंह ने अवलोकन में यह पाया कि कुल 34 मिनट में लगभग 38 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इस दौरान बादलों की ऊँचाई 100 से 300 मीटर के बीच मापी गई। इस तरह की तीव्र वर्षा अक्सर विनाशकारी परिणाम लाती है, जिनमें अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) प्रमुख है, इसलिए क्लाउडबर्स्ट जीवन, संपत्ति और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, वातावरण में नमी की अधिकता और वायुमंडलीय अस्थिरता जैसी परिस्थितियाँ इस तरह की चरम घटनाओं को और अधिक सामान्य बनाती जा रही हैं।

राप्ती का जलस्तर बढ़ा, रेगुलेटर बंद

करीब 35 मिनट की बारिश में शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में विजय चौक, माया बाजार में घुटने तक पानी लग गया। जिला अस्पताल परिसर में भी घुटने तक पानी भरने से मरीजों के साथ तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोलघर से लेकर पार्क रोड तक बारिश से लोगों को दिक्कतें हुईं। वहीं फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण वाधित हुआ। बिछिया में गोड़धोईया नाला में पानी का रफ्तार बढ़ गया है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाहीबाग रेगुलेटर को बंद कर दिया गया है। शहर का पानी पंप कर नदी में फेंका जा रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!