TRENDING TAGS :
Hapur News: पत्नी से विवाद के चलते सेना के जवान ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला शव
Hapur News: पत्नी से विवाद के चलते भारतीय सेना के जवान ने मंगलवार को जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
पत्नी से विवाद के चलते सेना के जवान ने की आत्महत्या (मृतक की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)
Hapur news: जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी से विवाद के चलते भारतीय सेना के जवान ने मंगलवार को जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
छुट्टी पर आया था जवान
मृतक की पहचान गांव नूरपुर की मढैया निवासी प्रशांत कुमार (34 वर्ष) पुत्र सोवीर के रूप में हुई है। प्रशांत भारतीय सेना में सैनिक था और उसकी तैनाती इन दिनों पंजाब के अंबाला में चल रही थी। करीब 15 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। छुट्टी पर आने के बाद से ही वह पैतृक गांव में रह रहा था।
पत्नी से विवाद बना तनाव की वजह
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। वर्तमान में वह अपनी पत्नी तेजवीरी और इकलौती पुत्री दृष्टि के साथ बुलंदशहर के किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
खेत में पेड़ से लटका मिला शव
मंगलवार दोपहर गांव भमैड़ा के किसानों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में स्थित इस्लाम के खेत के आम के पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पूरी तरह स्पष्ट होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!