Hapur News: हापुड़ का बेटा मोहम्मद कैफ बना पंजाब बाढ़ पीड़ितों का सहारा

Hapur News: धौलाना के मोहम्मद कैफ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इंसानियत की मिसाल कायम की है।

Avnish Pal
Published on: 6 Sept 2025 11:56 AM IST (Updated on: 6 Sept 2025 4:49 PM IST)
Hapur News
X

Hapur News

Hapur News: देश की राजधानी से महज 40 किलोमीटर दूर बसे जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी मोहम्मद कैफ इन दिनों पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद कर रहे हैं। छोटी उम्र में बड़ा जिम्मा उठाकर कैफ इंसानियत की मिसाल बन गए हैं। वह पीड़ितों तक खाना, पानी और जरूरत की हर चीज पहुंचा रहे हैं।

लॉकडाउन से शुरू हुआ सफर

कैफ ने बताया कि वह डासना के आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। उनकी यह मदद करने की शुरुआत साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई, जब आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उसी वक्त उन्होंने ठान लिया था कि जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे आना है।

पंजाब में बाढ़ से तबाही

इस समय पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा समेत कई जगहों पर हालात बेहद खराब हैं। खेत-खलिहान पानी में डूब चुके हैं, सैकड़ों घर टूट गए हैं और हजारों परिवार सुरक्षित ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं। कैफ अपनी संस्था जन शक्ति समिति नास की छह-सात सदस्यीय टीम के साथ पिछले चार दिनों से बाढ़ग्रस्त गांवों में रहकर लोगों को खाना, पानी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था की है।

"सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है"

मोहम्मद कैफ कहते हैं आज लोग धर्म और जाति देखकर मदद करते हैं। लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, मैं हर जरूरतमंद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।”सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी कैफ ने अपनी इंसानियत का फर्ज निभाया है। उन्होंने गाज़ा में पीड़ितों की मदद के लिए भारत से खाद्य सामग्री और जरूरी सामान भेजा था।

सोशल मीडिया पर बने मिसाल

मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी पोस्ट देखकर हजारों युवा प्रेरित होते हैं और मदद करने के लिए आगे आते हैं। यही वजह है कि उनकी टीम लगातार बढ़ रही है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत पहुंचा रही है।गांव पिपलैड़ा के लोग कैफ पर गर्व महसूस करते हैं। छोटी उम्र में ही इतना बड़ा काम करना आसान नहीं होता, लेकिन कैफ का जज़्बा और इंसानियत के प्रति लगाव उन्हें अलग पहचान दे रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!