TRENDING TAGS :
Hardoi News: आमने सामने आए कांग्रेस और भाजपा, खूब चले डंडे और चप्पल, पुलिस तंत्र भी हुआ फेल
Hardoi News: हरदोई में सोमवार को कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर आमने-सामने आ गई।
Hardoi News
Hardoi News: जिले में एक और जहां मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हरदोई में सोमवार को कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर आमने-सामने आ गई। वोट चोरी गद्दी छोड़ के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन था वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा गाली देने के आरोप में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। दोनों राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था। भारी संख्या में पुलिस बल को जिंदपीर चौराहे पर और कांग्रेस दफ्तर के बाहर तैनात किया गया था।
कांग्रेस दफ्तर से जिंदपीर चौराहे की ओर आने वाले मार्ग को भी एक निजी रेस्टोरेंट के पास से पुलिस ने बंद कर दिया था। कांग्रेस दफ्तर को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस के नेता आग बबूला हो गए और बैरिकेट के पीछे से जोरदार प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा देकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान शहर के जिन्दपीर चौराहे पर भाजपा द्वारा प्रदर्शन के बाद भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस दफ्तर की और बढ़ गए।फिर क्या था दोनों पार्टियों के बीच जमकर झड़प हो गई।
आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा महिला भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों पर रंग फेंका गया वहीं दोनों पक्ष से जमकर एक दूसरे पर लाठी भी चली। इस दौरान पुलिस बीच बचाव करती नजर आई। रंग फेके जाने से भाजपा पार्टी की महिलाएं काफी उग्र हो गई और उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर चप्पल भी फेंकी गई है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच हुई नोकझोक और विवाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। भारी पुलिस बल के बाद भी पुलिस सिर्फ बीच बचाव करती नजर आई।
क्या बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी मुद्दा जो कि मुद्दा कोई है नहीं राहुल गांधी ने किसी भी मंच पर किसी भी जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए कोई भी अपशब्द नहीं कहा है। यह पूरा देश जानता है पूरी जनता जानती है। उसके बावजूद जो मुद्दा बनाया जा रहा है। हरदोई की मूल समस्याएं जो हरदोई के आम आदमी का दुख दर्द है। किसानों को खाद नहीं मिल रही। पूरे हरदोई में आम आदमी परेशान है। उसकी सुनने वाला कोई नहीं।
जनप्रतिनिधि जो हरदोई में चुने गए हैं इन लोगों ने हरदोई के विकास के साथ खिलवाड़ किया है और फर्जी माहौल बनाकर जिन लोगों ने राहुल गांधी का पुतला 2 दिन पहले फूंका उन लोगों ने यहां पर आकर तांडव मचाया। कांग्रेस पार्टी के लोगों को अपमानित किया। प्रशासन की मिली भगत से प्रशासन के सहयोग से यहां तक उनको आने दिया गया।विक्रम पांडे ने कहा कि कांग्रेस आज विपक्ष में है उनको जिंदा रहने का अधिकार नहीं कांग्रेसियों को जेल भेज दो फांसी चढ़ा दो हरदोई के जो जनप्रतिनिधि बनाए गए उनका काम है। हरदोई के कल्याण के लिए कार्य करना वह उस मूल भावना से भटक कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि फर्जी हरदोई के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मूल मुद्दों और समस्याओं से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।
झड़प के बाद क्या बोली भाजपा नेत्री
भाजपा नेत्री सुहाना जैन ने कहा कि जिस तरह से अभी बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई उस के चलते महिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर में विरोध प्रदर्शन किया और हम लोग एक मां को जो दिवंगत हो चुकी हैं उनको गाली दी गई इसलिए हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ लेकिन इन कांग्रेसियों ने जो भाषा की मर्यादा तो थोड़ी ही आज इन लोगों ने हम महिलाओं के ऊपर कीचड़ और रंग डाला और मातृ शक्तियों का जो अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डंडे लेकर महिलाओं के ऊपर हमला करने के लिए दौड़े हैं। हम फूल है चिंगारी हैं हम भारत के नारी हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों ने इसका विरोध आगे भी क्या था और आज भी इसका विरोध कर रहे हैं। अगर भाषा की मर्यादा टूटी तो हम इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!