आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा हाथ, रालोद के कई सभासद कांग्रेस में शामिल, अविनाश पाण्डेय-अजय राय...

Congress News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आप, आरएलडी और एसपी नेताओं को कांग्रेस की तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 8 Oct 2025 11:43 PM IST (Updated on: 8 Oct 2025 11:52 PM IST)
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा हाथ, रालोद के कई सभासद कांग्रेस में शामिल, अविनाश पाण्डेय-अजय राय...
X

Congress News: लोकसभा चुनाव से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेताओं ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हे। नवशामिल सदस्यों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और देश के आम जनमानस के मुद्दों पर किए जा रहे संघर्षों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।

यह नेता हुए कांग्रेस में शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नए सदस्यों को कांग्रेस की तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से बागपत की नगर पंचायत रटोल के निर्वाचित सभासद मास्टर महबूब, आमिर तोमर, नौशाद आलम, मोहम्मद उबैदुल्लाह, वाहिद खान, खालिद चौहान, जीमल अहमद, निजारत तोमर और पूर्व सभासद प्रत्याशी रहे जावेद, खालिद, इंतज़ार और ब्रजपाल कश्यप है। मुजफ्फरनगर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील राणा, आम आदमी पार्टी युवा विंग के जिला उपाध्यक्ष अजान राणा, साथ ही महताब राणा, करण सिंह, अजय भारद्धाज, वारिस राणा और शेखर जोशी शामिल हैं।

इन पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

इन नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने नवशामिल जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप अन्य दलों के लोग कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

गरीबों की आवाज राहुल गांधी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि एक ओर भाजपा नफरत और विघटन की राजनीति कर रही है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जननेता के रूप में गरीब, किसान, नौजवान, महिला, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हित में लगातार आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए सदस्य राहुल गांधी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे और कांग्रेस का संदेश अपने जनपद के प्रत्येक गांव और कस्बे तक पहुंचाएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, कांग्रेस बागपत अध्यक्ष लवकुश और जिला कोऑर्डिनेटर फैज महबूब भी मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!