TRENDING TAGS :
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत चंदन कांग्रेस में हुए शामिल, भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना
Congress Join: भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुणगान भी किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत चंदन कांग्रेस में हुए शामिल (photo : social media )
Congress Join: लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान कांग्रेस पार्टी से अपने नाते का जिक्र करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि उनके बाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे है। अब वह कांग्रेस से जुड़ रहे है। भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुणगान भी किया।
दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई दिल्ली में गुरुवार को प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल जय यादव मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते सरदार इंदरजीत सिंह, डॉ. रतन लाल और प्रोफेसर रविकांत चंदन के द्वारा कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण का ऐलान किया। इन सभी ने एक-एक कर अपनी बात रखी।
पंडित नेहरू जी से मिले थे दादा
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर रविकांत चंदन ने राहुल गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पढ़ाई लिखाई जेएनयू से हुई है। यूपी जालौन का रहने वाला हूं। अभी लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे दादा अंग्रेजी हुकूमत में रसोइया थे। जब उनको पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आगमन की खबर मिली। उन्हें देखने गए और पैर छुएं। यह जानकारी जहां नौकरी करते थे, जब वहां पहुंची। उन्हें अपमानित करके नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके बाद वह कांग्रेस के लिए काम करने लगे थे।
अजय राय ने की थी मुलाकात
प्रोफेसर रविकांत चंदन ने आगे कहा कि आज अंग्रेजों के जैसा आरएसएस का उपनिवेशवाद देश में चल रहा है। उसके विरोध में जरूरत है राहुल गांधी की अगुआई में चल रहे जन आंदोलन में सहभागिता की जाएं। इसलिए कांग्रेस पाटी में शामिल हो रहा हूं। बता दे कुछ महीने पहले आरएसएस, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर उनकी अमर्यादित पोस्ट करने को लेकर विरोध बढ़ा था। उनसे मिलने काग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे थे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की तरफ से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!