TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन में सपा का जबरदस्त प्रदर्शन! स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
Jalaun News: जालौन में सपाइयों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाए।
Jalaun News (PHOTO: social media)
Jalaun News: जालौन जिले में ऊँचे बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उरई में जबरदस्त विरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और सपा सांसद नारायण दास अहिरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
सपा नेताओं ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता और किसानों पर ज्यादा आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
जनता कर्ज के बोझ तले दबती जा रही
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते जनता को लगातार गलत बिल दिए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर की खामियों के कारण उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़ गए हैं। जिससे लोग कर्ज के दबाव में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में बिजली की कमी के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है, जबकि उनके बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस स्थिति से किसान और सामान्य उपभोक्ता दोनों ही चिंतित हैं।
नलकूप पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध की जाये
विरोध प्रदर्शन के पश्चात समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि समूह ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पेश किया। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं को तुरंत सही किया जाए।
इसके साथ ही किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को सहायता प्रदान की जाए। किसानों को उनके खेतों के लिए दिन रात बिजली पारित कराई जाए। पार्टी ने यह भी आग्रह किया कि बिजली विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को अपना अधिकार मिल सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!