×

Jaunpur News: भाषा दिलों को जोड़ती है, तोड़ती नहीं: कृपाशंकर सिंह

Jaunpur News: जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में हम रहते हैं, उस प्रदेश की भाषा सीखना आवश्यक है

Nilesh Singh
Published on: 7 July 2025 5:16 PM IST
Jaunpur News: भाषा दिलों को जोड़ती है, तोड़ती नहीं: कृपाशंकर सिंह
X

Jaunpur News

Jaunpur News: भाषा केवल विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, सामाजिक संबंधों और ज्ञान के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में हम रहते हैं, उस प्रदेश की भाषा सीखना आवश्यक है, क्योंकि इससे हमें वहाँ की संस्कृति, इतिहास और सामाजिक जीवन को समझने में मदद मिलती है। स्थानीय भाषा सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम बनती है।कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भाषा ही सर्वोत्तम होती है। हर भाषा में यही मूल संदेश निहित होता है — भाषा दिलों को जोड़ने का कार्य करती है, तोड़ने का नहीं।

मुंबई में चल रहे भाषाई विवाद को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भाषा को किसी हथियार के रूप में इस्तेमाल करना अनुचित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुंबई में रहने वाले अधिकांश लोग मराठी भाषा को समझते और बोलते हैं।कृपाशंकर ने कहा कि महाराष्ट्र वीरों और संतों की भूमि रही है, जहां से राष्ट्रीय और आध्यात्मिक जागरण का संदेश पूरे देश में गया। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि "स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है" का नारा देने वाले लोकमान्य तिलक और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के ही थे। इन्होंने देश को एकजुट करने और जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story