Jaunpur News: महिलाओं की भागीदारी से संगठन सशक्त और देश आत्मनिर्भर बनेगा : अपराजिता सोनकर

Jaunpur News: भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर की बैठक में अपराजिता सोनकर ने कहा— मातृशक्ति की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

Neelesh Singh
Published on: 16 Oct 2025 6:29 PM IST
Womens participation will make organization strong and country self-reliant: Aparajita Sonkar
X

महिलाओं की भागीदारी से संगठन सशक्त और देश आत्मनिर्भर बनेगा : अपराजिता सोनकर (Photo- Newstrack)

Jaunpur News: जौनपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर द्वारा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया।

मातृशक्ति की राष्ट्र नवनिर्माण में भागीदारी

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि अपराजिता सोनकर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही संगठन सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की राष्ट्र नवनिर्माण में भागीदारी से ही अन्त्योदय की अवधारणा साकार होगी। महिलाएं घर की नींव भी हैं और राष्ट्र की धुरी भी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को समुचित नेतृत्व का अवसर मिला है। संगठन में भी महिलाओं की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़े, इसके लिए महिला नेतृत्व को विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करेंगी, तो देश की आधी आबादी तक मोदी व योगी सरकार की योजनाएं और संगठन की विचारधारा स्वतः पहुंचेगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, शौचालय निर्माण, हर घर नल से जल, मुद्रा योजना और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को सुगम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं के बीच महिलाओं की बात महिलाओं से करने की संवाद शैली संगठन को सशक्त बनाएगी और राष्ट्र को आत्मनिर्भर दिशा देगी।”

अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि आगामी महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में तैयारियां शुरू कर दी जाएं। प्रत्येक मंडल से कम से कम 30 महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।

बैठक में उपस्थित रहीं

इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री विमल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव, राखी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंशु कुशवाहा, दिव्या सिंह, कनक सिंह, कार्यालय प्रभारी चेतना श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य शिखा मौर्य व सुशीला सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!