TRENDING TAGS :
Jhansi News : झांसी में अमावस्या वाली काली माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Jhansi News : झांसी में अमावस्या पर काली माता पूजन, अजय कश्यप द्वारा निर्मित प्रतिमा के साथ महा निशा पूजा व शोभायात्रा का 18वां वर्ष आयोजन।
Amavasya Kali Mata Puja in Jhansi 2025 ( Image From Social Media )
Jhansi News : प्राचीन पंचकुइयां मंदिर के पास कालूराम राय के होटल के सामने स्थापित माता अमावस्या वाली काली जी के दरबार में रोज सांय काल श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार दर्शनार्थ बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतिमा दीपावली पर्व पर मुख्य पूजा (महा निशा पूजा) के लिए युवा मूर्तिकार अजय कश्यप द्वारा स्वयं निर्मित कर विधि विधान से पूजन कर विगत 17 वर्ष से स्थापित किया जा रहा है, और यह 18 वां वर्ष है।
क्षेत्र में ही रहने वाले रवि मोहन माथुर एड ने बताया कि अजय कश्यप द्वारा बचपन में ही अचानक उमड़ी आस्था के बाद प्रेरणा लेकर विगत 17 वर्षों से माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया जा रहा है। इस वर्ष महानिशा पूजन 20 अक्टूबर 2025 को रात्रि 12 बजे से आरंभ होगा एवं 101 दियों से महाआरती 3:30 बजे से होगी।
महामाई की विसर्जन विसर्जन शोभा यात्रा 21 अक्टूबर को दोपहर 1:25 बजे पंचकुइयां, कोतवाली, मानिक चौक, बड़ा बाजार आदि मार्गों से भ्रमण उपरांत लक्ष्मी तालाब के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विधि विधान से मां काली जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजन व आरती में नितिन कश्यप, श्रीमती सोनी, किरण परिहार, रवि मोहन माथुर एड,
श्रीमती अनुपम माथुर एड, श्रीमती तरूणा एवं अन्य क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मिलित होकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे एवं रात्रि 8:30 बजे आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। महामाई के दरबार में देर रात्रि 11:30 बजे तक भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं। अजय रायकवार ने भक्तों से महामाई के दर्शन कर पुण्य लिया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!