अरविंद हत्याकांड: मास्टरमाइंड रिंकू यादव फरार, नौ गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Jhansi News: झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड, मास्टरमाइंड रिंकू यादव अब भी फरार

Gaurav kushwaha
Published on: 17 Sept 2025 4:18 PM IST
अरविंद हत्याकांड: मास्टरमाइंड रिंकू यादव फरार, नौ गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल
X

Arvind Yadav Murder

Jhansi News: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में यादव परिवार की पुरानी रंजिश अब खूनी संघर्ष में बदल चुकी है। हाल ही में हुई अरविंद यादव की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस हत्याकांड में कुल 10 नामजद आरोपियों में से अब तक 9 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड रिंकू यादव अभी भी फरार है।

घटना के दिन अरविंद यादव अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी गांव के पास रिंकू यादव और उसके तीन साथियों ने अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने रिंकू यादव समेत अनिल कुमार, मिथुन यादव, अजीत, कुल्लू उर्फ अशोक, राहुल, कैलाश, अमित, संजय और सुरेश कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

मिथुन यादव, अजीत कुमार, सुरेश कुमार

मिथुन की पत्नी रजनी यादव, अशोक की पत्नी रेखा यादव

रिंकू यादव का बेटा राजा यादव (18), राममिलन का पुत्र इंद्रजीत यादव (19)

मुठभेड़ में घायल

अशोक कुमार उर्फ कुल्लू (भोजला निवासी)

भमर सिंह यादव (मनका, थाना पिछोर, शिवपुरी)

पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!