Jhansi News: शिकायतों के निस्तारण में झांसी रेंज ने मारी बाजी, लगातार पांचवी बार प्रथम

Jhansi News: झांसी रेंज ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान पाया।

Gaurav kushwaha
Published on: 6 Sept 2025 8:03 PM IST
Jhansi Range wins settlement of complaints, first for fifth consecutive time
X

 शिकायतों के निस्तारण में झांसी रेंज ने मारी बाजी, लगातार पांचवी बार प्रथम (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। एक बार झांसी रेंज ने बाजी मारी है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का रेंज के जनपद प्रभारियों द्वारा शत प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। यही कारण है कि लगातार झांसी रेंज ने पांचवी बार प्रथम स्थान पाया है।

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का किया गया निस्तारण

मुख्यमंत्री उप्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह अगस्त 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, आकाश कुलहरि ने बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह अगस्त 2025 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया। जिससे आईजीआरएस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह- अगस्त 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार पांचवी (05) बार प्रथम रैंक प्राप्त की है।

आई.जी. द्वारा प्रभारी आईजीआरएस / सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को प्रोत्साहन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

आईजी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!