TRENDING TAGS :
Jhansi News: धनतेरस पर झांसी रेल मंडल का बड़ा तोहफा, महोबा को मिलेगा नया उपमार्ग
Jhansi News: धनतेरस पर झांसी रेल मंडल का तोहफा, महोबा में नया सीमित ऊँचाई उपमार्ग शुरू, रोज़ 1000 वाहन चालकों को मिलेगी राहत।
धनतेरस पर झांसी रेल मंडल का बड़ा तोहफा (photo: social media )
Jhansi News: धनतेरस के शुभ अवसर पर झांसी रेल मंडल महोबा के नागरिकों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा समर्पित करने जा रहा है। महोबा में निर्मित नया सीमित ऊँचाई उपमार्ग (Limited Height Subway – Km 1266/0-1) दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से जनता के उपयोग हेतु खोल दिया जाएगा।लगभग 310 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा यह उपमार्ग दो 3.0 मीटर × 2.75 मीटर के ब्रिज सेगमेंट तथा 65 मीटर बैरल लंबाई के साथ तैयार किया गया है। करीब ₹6.52 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 1000 वाहनों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी।
यह उपमार्ग पूर्व में बने सबवे संख्या 429 के समानान्तर, सीधे सड़क संरेखण पर निर्मित किया गया है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को लगभग 1 किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी। इससे महोबा शहर के स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आने-जाने के लिए दो सुगम विकल्प मिलेंगे, और वाहनों का संचालन निर्बाध रूप से संभव होगा।
नागरिकों के लिए झांसी मंडल का एक बड़ा उपहार
नई सुविधा से यातायात सुरक्षा, समय की बचत तथा सड़क की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल धनतेरस के अवसर पर नागरिकों के लिए झांसी मंडल का एक बड़ा उपहार साबित होगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि,“झांसी रेल मंडल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। महोबा का यह नया सीमित ऊँचाई उपमार्ग स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है और क्षेत्रीय यातायात को और अधिक सुगम बनाएगा। हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में भी ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से जनता को आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।”
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



