Jhansi News: शारदीय नवरात्रि पर झांसी रेल मंडल का तोहफा, ओरछा को मिला नया सीमित ऊंचाई उपमार्ग

Jhansi News: 23 सितम्बर से शुरु होगा नया LHS, 1500 वाहनों को प्रतिदिन सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा।

Gaurav kushwaha
Published on: 22 Sept 2025 9:55 PM IST
Jhansi Railway Boards Tohfa, Orchha gets new limited height subway on Sharadi Navratri
X

शारदीय नवरात्रि पर झांसी रेल मंडल का तोहफा, ओरछा को मिला नया सीमित ऊंचाई उपमार्ग (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। झांसी रेल मंडल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। ओरछा में निर्मित नया सीमित ऊँचाई उपमार्ग (Limited Height Subway - LHS संख्या 371) 23 सितम्बर 2025 को दोपहर 2.00 बजे को शुरु कर दिया जाएगा। यह उपमार्ग शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आमजन को समर्पित किया जा रहा है। यह उपमार्ग आम नागरिकों को बड़ी राहत देगा।

आवागमन होगा सुरक्षित और सुगम

यह उपमार्ग लगभग 200 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा है। इसमें 6.0 मीटर × 2.75 मीटर के ब्रिज सेगमेंट और 28 मीटर की बैरल लंबाई बनाई गई है। करीब 5.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 1500 वाहनों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी।

इस उपमार्ग के निर्माण से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन निर्बाध रूप आवागमन कर सकेंगे। साथ बड़े वाहनों के लिए पुराना सब वे चालू रहेगा। यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी बल्कि सड़क यातायात की सुरक्षा और सुगमता भी सुनिश्चित करेगी। नवरात्रि के पावन दिनों में श्रीरामराजा सरकार के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा आसान हो जाएगी।

हमारा लक्ष्य

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी रेल मंडल क्षेत्र के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। ओरछा का यह नया सीमित ऊँचाई उपमार्ग स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है और निश्चित रूप से क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा। हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की परियोजनाओं के माध्यम से जनता को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!