TRENDING TAGS :
Jhansi News: वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती, मिलेगा अधिक उत्पादन व लाभ- कुलपति
Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किसानों को सरसों बीज, खाद व तकनीकी जानकारी देकर वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया।
वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती, मिलेगा अधिक उत्पादन व लाभ- कुलपति (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रबी फसलों की तैयारी के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज, खाद एवं खरपतवार नाशी मुहैया कराया ।
कुलपति ने कहा कि “यदि किसान समय पर बुवाई करें और फसल प्रबंधन वैज्ञानिक तरीके से अपनाएं, तो कम लागत में भी अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि सरसों जैसी तिलहनी फसलों में उचित तकनीक के प्रयोग से न केवल उपज बढ़ती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।
निदेशक (शोध) डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने कहा कि “वैज्ञानिक सलाह और अनुशासित खेती अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। फसल प्रबंधन और पोषण संतुलन पर ध्यान देने से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों में भी स्थिर उत्पादन संभव है।” कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अर्तिका सिंह ने बताया कि यह आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के सहयोग से एससी-एसपी सरसों अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन परियोजना के अंतर्गत किया गया।
इसमें झांसी जनपद के मगरपुर, धायपुरा, पठा तथा निवाड़ी जनपद के चकरपुर गांवों के कुल 89 किसानों को उन्नत तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही सरसों की उन्नतशील प्रजाति का बीज,खाद एवं खरपतवार नाशी मुहैया कराई गई। साथ ही उन्होंने किसानों को बताया कि सरसों की खेती में समयानुसार खाद एवं खरपतवार नाशी का प्रयोग करने से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
उन्होंने खाद की मात्रा, उपयोग का सही समय तथा मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार फसल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती की दिशा में प्रेरित करना एवं उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!