TRENDING TAGS :
बकरीद से पहले योगी का 'महा-फरमान'! सड़क पर नमाज़ नहीं, 'इन' जानवरों की कुर्बानी बैन, UP में हड़कंप... पुलिस को 'अभूतपूर्व' पावर
Jhansi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘जनहित सर्वोपरि’ शासन का मूल मंत्र है। फील्ड में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। छोटे विवाद, लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं।
Jhansi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘जनहित सर्वोपरि’ शासन का मूल मंत्र है। फील्ड में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। छोटे विवाद, लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। अतः सजगता, सतर्कता और संवाद के माध्यम से बड़े से बड़े विवाद का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में विवाद की स्थिति में सम्बन्धित थाना ‘तहरीर’ की प्रतीक्षा न करे, तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, मण्डलायुक्तों, जोन, पुलिस कमिश्नरेट, रेंज तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा कर रहे थे।
अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 05 जून को गंगा दशहरा, 07 जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। सभी जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में विगत वर्षों में हुई घटनाओं के रिकार्ड को देखें। प्रतिबंधित पशुओं के काटने, परम्परा से हटकर कार्य करने, अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर, संदिग्धों पर निषेधात्मक कार्रवाई की जाए।
प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित रहे
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थल चिन्हित हों। अन्यत्र कतई न हो। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित रहे। प्रत्येक जनपद में कुर्बानी के उपरान्त अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। नमाज परम्परागत स्थलों पर ही हो। सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति न हो। आस्था का सम्मान हो किन्तु नई परम्पराओं को प्रोत्साहित न किया जाए।
जीवनदायिनी नदियों का पुनरोद्धार आवश्यक
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सभ्यता का विकास नदियों के किनारे हुआ है। हमारी जीवनदायिनी नदियों का पुनरोद्धार आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है कि हर जनपद में कोई न कोई नदी बहती है। जनपद जालौन में नून नदी के पुनर्जीवन का सफल मॉडल अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा बने। इस वर्ष का पौधरोपण अभियान नदी पुनरोद्धार के उद्देश्य से जोड़ा जाए।
अवैध बस/ऑटो स्टैण्ड तत्काल हटाए जाएं
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी को हादसों का मुख्य कारण बताया। रोड इंजीनियरिंग में सुधार, साइनेजेज, स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अवैध बस/ऑटो स्टैण्ड तत्काल हटाए जाएं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा के आधार पर जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त, नगर आयुक्त, जनपद, तहसील, रेंज, थाना और विभागों की रैंकिंग जारी की। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की सराहना करते हुए उन्होंने अपेक्षानुसार प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों को सुधार के लिए सख्त चेतावनी भी दी। इस मौके पर एनआईसी झाँसी में मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे, डीआईजी के के चौधरी, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!