×

Kanpur News: मौलाना साजिद रसीदी के बयान पर भाजपा और महिला संगठनों का विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Kanpur News: जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संस्थानों की महिलाओं ने जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Tanya Verma
Published on: 30 July 2025 9:34 PM IST
Kanpur News: मौलाना साजिद रसीदी के बयान पर भाजपा और महिला संगठनों का विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
X

भाजपा कानपुर उत्तर और महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन   (photo: social media )

Kanpur News: कानपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर और महिला संगठनों ने मौलाना साजिद रसीदी के सपा सांसद डिंपल यादव के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान का विरोध किया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संस्थानों की महिलाओं ने जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उन्होंने "भारतीय नारी का अपमान नहीं सहेंगे", "यह है विरासत, यह है पहचान, साड़ी ही सनातन का परिधान" और "नारी गरिमा पर प्रहार, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए।

भारतीय संस्कृति के इस परिधान पर टिप्पणी

ज्ञापन में कहा गया कि पुरातन काल से भारतीय संस्कृति में महिलाओं का परिधान साड़ी रहा है। मौलाना साजिद रसीदी ने भारतीय संस्कृति के इस परिधान पर टिप्पणी करके पूरी सनातन संस्कृति पर हमला किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौलाना का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन और संपूर्ण नारी समाज के प्रति घटिया सोच को दर्शाता है। इस तरह से महिलाओं के अपमान को कतई सहा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं का हम सख्त विरोध करेंगे। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले और बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि भारत में पौराणिक काल से नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। इस कार्यक्रम में अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जनमेजय सिंह, सरोज सिंह, रंजीता पाठक, सीमा, आशा पाल, प्रमोद विश्वकर्मा, ऋचा सक्सेना, अनुप्रिया दोषी, किरन तिवारी, सीमा तिवारी, अनीता चतुर्वेदी, सुनीता गौड़, पूनम कंवर, प्रशांत त्रिपाठी, बबीता निगम, रीना मिश्रा, नर्मदा पांडे, मीरा त्रिवेदी, अनीता सोनी और रवि पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!