TRENDING TAGS :
Kasganj News: हाई टेंशन लाइन की चपेट में परिवार के 5 लोग झुलसे, 9 वर्षीय बालक की मौत, 4 गंभीर
Kasganj News: कासगंज के बिरसुआ गाँव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। 9 वर्षीय बालक शिवम् की मौत हो गई, चार की हालत गंभीर है जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
Kasganj News
Kasganj News: कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के बिरसुआ गांव में घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय नाबालिग शिवम् की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है।ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर छत पर पहुंचकर डंडों की मदद से झुलसे हुए लोगों को करंट से अलग किया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 9 वर्षीय शिवम् पुत्र अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घटना ढोलना थाना क्षेत्र के बिरसुआ गांव की है। रेखा कुमारी, पत्नी अशोक कुमार, घर की छत पर खाना बना रही थीं। खाना बनते समय पूरा परिवार खाना खाने के लिए छत पर ही बैठा था। तभी उनके पति अशोक जैसे ही उठे, उनका हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह बिजली की चपेट में आ गए।उन्हें बचाने के प्रयास में एक-एक करके परिवार के अन्य सदस्य भी करंट की चपेट में आ गए। नीचे मौजूद लोगों ने छत पर पहुंचकर डंडों की मदद से सभी को करंट से अलग किया और तुरंत जिला अस्पताल लाया गया।
अलीगढ़ रेफर किये गए घायल में 32 वर्षीय रेखा पत्नी अशोक, 35 वर्षीय अशोक पुत्र राजवीर, 6 वर्षीय काजल पुत्री अशोक, 2 वर्षीय लवली पुत्री अशोक शामिल है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और तहसीलदार कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और पीड़ित परिवार के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!