TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News : दीवाली पर कटान पीड़ितों के साथ खुशियाँ बाँटेगा शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन
Lakhimpur Kheri News ; शारदा कटान पीड़ितों के साथ दीपावली मनाएगा शिक्षा संघर्ष मोर्चा, राहत सामग्री और खुशियाँ पहुँचाएगी फाउंडेशन की टीम
Lakhimpur Kheri News ( Image From Social Media )
Lakhimpur Kheri News : समाज सेवा में समर्पित शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन इस बार दीवाली का पर्व कटान पीड़ितों के साथ मनाएगा। निघासन क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 में शारदा नदी की कटान से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने हेतु फाउंडेशन जरूरत का सामान वितरित करेगा।
कुछ समय पहले आई शारदा नदी की बाढ़ ने इस क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान कई गांव पूरी तरह नष्ट हो गए और सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई। अपने घर और ज़मीन खो चुके लगभग 200 पीड़ित परिवार अब नदी किनारे बने बंधे पर अस्थायी रूप से रह रहे हैं और सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इन पीड़ितों की मदद के लिए शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन ने दीपावली पर विशेष पहल की है। फाउंडेशन की टीम शनिवार को ग्रंट नंबर 12 स्थित प्रभावित परिवारों के बीच जाकर भोजन सामग्री, दीपक, मोमबत्ती, मिठाई, और बच्चों के लिए पटाखे व फुलझड़ियाँ वितरित करेगी।फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने जानकारी देते हुए बताया कि "हमारा प्रयास है कि ये पीड़ित परिवार भी दीवाली की खुशियों से वंचित न रहें। हम हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!