TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: गेहूं क्रय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 क्रय केंद्र प्रभारियों को डीएम ने किया सम्मानित
Lakhimpur Kheri News: अटल सभागार में हुआ सम्मान समारोह, डीएम ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार, लखीमपुर खीरी के क्रय केंद्रों ने गेहूं क्रय में नया रिकॉर्ड बनाया, डीएम ने किया सम्मानित
DM Lakhimpur News (Social Media)
Lakhimpur Kheri News: रबी विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत गेहूं क्रय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 क्रय केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सम्मानित किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री मनीषा, डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय की उपस्थिति में चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जिले के समर्पित क्रय केंद्र प्रभारी और उनकी टीम ने किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, समयबद्धता और किसान हितैषी दृष्टिकोण प्रशासन की प्राथमिकता है, और इन केंद्रों का प्रदर्शन इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
लक्ष्य से आगे बढ़े लखीमपुर के क्रय केंद्र मेहनत बनी मिसाल
इस बार गेहूं क्रय में लखीमपुर खीरी के क्रय केंद्रों ने न केवल लक्ष्य पूरे किए, बल्कि अपनी मेहनत से आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया। सबसे अग्रणी रहे धीरज गुप्ता (पी.सी.एफ.), जिन्होंने 317.11% लक्ष्य हासिल कर एक मिसाल कायम की। विकास कुमार (भा.ख़ा.नि.गं.) ने 294.38% के साथ दूसरे स्थान पर रहकर किसानों के भरोसे को मजबूत किया। तीसरे स्थान पर गौरव चतुर्वेदी (पी.सी.यू.) रहे, जिनका प्रदर्शन 159% रहा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी शानदार समर्पण दिखाया। बृजेश कुमार सिंह (156.41%), रविशंकर (153.95%), इन्द्रजीत सिंह (139.08%), डॉ. रामदुलार प्रसाद (113.85%), आदित्य सिंह (106.21%), और राजेश राम (101.33%) ने पूरे मनोयोग से किसानों की उपज का मूल्य सुनिश्चित किया। वहीं, शशांक दीक्षित (यूपीएसएस) ने 129% की उपलब्धि के साथ सिस्टम को मजबूती दी।
लक्ष्य से अधिक क्रय कर किसानों का भरोसा जीता
इन केंद्रों ने न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों को पार किया, बल्कि सैकड़ों किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का भुगतान दिलाकर भरोसे का नया मानक भी स्थापित किया। यह सफलता जिलाधिकारी की सतत निगरानी, विभागीय समन्वय और निचले स्तर पर ईमानदार क्रियान्वयन का प्रमाण है।
प्रदेश में दूसरा स्थान, लखीमपुर का गौरव
उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जनपद लखीमपुर खीरी ने गेहूं खरीद में नया इतिहास रचते हुए प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के पीछे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की सक्रिय निगरानी, रणनीतिक योजना और किसानों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि जिले की कृषि व्यवस्था में विश्वास और पारदर्शिता के नए मानक भी स्थापित करती है।
कलेक्ट्रेट पहुंचा बालिकाओ का सरस्वती यात्रा दल, डीएम से की भेट
डीएम का मंत्र, खुद बनो अपना अलार्म क्लॉक, हर दिन अपने को इंप्रूव करो
कलेक्ट्रेट में गूंजे सपनों के सवाल, डीएम से मिला आत्मविश्वास भरा जवाब
Lakhimpur Kheri News: सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्राओं का सरस्वती यात्रा दल शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा बाजपेई के नेतृत्व में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिलने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। छात्राओं ने प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन के उद्देश्य से यह विशेष भेंट की।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्राओं के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए तनावमुक्त रहकर लक्ष्य पाने, खुद पर विश्वास रखने और स्मार्ट तरीके से मेहनत करने का मंत्र दिया। आप खुद अपना अलार्म क्लॉक बनें, हर दिन खुद को बेहतर बनाएं। उन्होंने गोल, गाइडेंस, विषय चयन, दिनचर्या और टाइम टेबल जैसे मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला।
डीएम ने कहा कि आज का युग बालिकाओं का है। बेटियाँ अब अपने कार्यों और उपलब्धियों से पहचानी जा रही हैं। हर छात्रा को अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए, क्योंकि यही रास्ता उन्हें सफलता की ओर ले जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि छोटी-छोटी सफलताएँ जीवन में आवश्यक हैं, लेकिन इन्हें देखकर अपने बड़े लक्ष्य को नहीं छोड़ना चाहिए। यह जानकर खुशी हुई कि सभी बालिकाएं कठिन लक्ष्य और फील्ड को तय कर आगे बढ़ रही है। छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को संकल्प बनाकर पूरी लगन से प्रयास करें और समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनें।
जब मैं कर सकती हूं, तो आप भी कर सकती हैं" प्रशिक्षु IAS मनीषा ने बालिकाओं को दिया हौसले का मंत्र
प्रशिक्षु IAS मनीषा ने जब कहा कि मैं एक छोटे से गाँव से हूं, जहाँ सपने देखना भी हिम्मत थी, लेकिन मैंने ठान लिया था, तो छात्राओं की आंखें नम हो गईं। मध्यप्रदेश की पहली ट्राइबल महिला IAS अधिकारी मनीषा ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल से पढ़कर, सीमित साधनों में UPSC पास करना आसान नहीं था, पर मुमकिन था।उन्होंने बालिकाओं को संदेश दिया कि हौसले न जात देखते हैं, न हालात। बस सपना देखो, मेहनत करो और खुद पर भरोसा रखो।
अफसर बोले, सपने देखिए, रणनीति बनाइए, ईमानदारी से प्रयास कीजिए
एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे संस्कारों, समयबद्धता, अनुशासन को जीवन में आत्मसात करें। आप सभी में क्षमताओं का अपार भंडार है, उन्हें पहचानते हुए आगे बढ़े। प्रतिदिन निर्धारित समय पर रेगुलर पढ़ाई करे। ग्रुप डिस्कशन करें। गलतियों से सीखें। एडीएम (न्यायिक) अनिल रस्तोगी ने कहा कि अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानिए। आप कुछ भी बन सकते हैं। बस शर्त ये है कि सोच को उड़ान दें, इच्छा शक्ति जगाएं और अपने लक्ष्य के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। एसडीएम अमिता यादव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सही रणनीति, स्पष्ट योजना और नियमित पढ़ाई ही आपको मंज़िल तक पहुंचा सकती है। याद रखें लक्ष्य से ध्यान हटाया नहीं जाता, साधा जाता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई सरस्वती यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य डॉ सीमा मिश्रा, शिक्षिका रश्मि दीक्षित भी उपस्थित रही।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge