Lakhimpur Kheri News: खीरी में दोहरी पहल, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, तो बाल श्रम के खिलाफ छिड़ी जंग

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में गुरुवार का दिन बच्चों के नाम रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में एक ओर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। टॉपर्स को टैबलेट व नकद राशि दी गई और रैली से बाल श्रम उन्मूलन का संदेश दिया गया।

Sharad Awasthi
Published on: 12 Jun 2025 7:21 PM IST
Lakhimpur Kheri News: खीरी में दोहरी पहल, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, तो बाल श्रम के खिलाफ छिड़ी जंग
X

Lakhimpur Kheri News: जिले में गुरुवार का दिन बच्चों के भविष्य को समर्पित रहा। एक ओर जहां जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर बाल श्रम जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक सशक्त अभियान का आगाज भी किया। दोनों कार्यक्रमों का नेतृत्व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया, जिन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने और बचपन को सुरक्षित करने का दोहरा संदेश दिया।

मेधावियों पर बरसा सम्मान, मिले टैबलेट और प्रोत्साहन राशि

कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 20 टॉपर्स का सम्मान किया गया। विधायक योगेश वर्मा और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मेधावियों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का डेमो चेक, एक-एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सफलता आपके समर्पण और अनुशासन का परिणाम है।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार प्रदेश में नकलविहीन परीक्षाएं छात्रों में ईमानदारी और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। विधायक योगेश वर्मा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत के लिए हमेशा तैयार रहें।

बाल श्रम के खिलाफ जंग का ऐलान, डीएम ने दिखाई रैली को हरी झंडी

इसी दिन, अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर डीएम ने बाल श्रम निषेध सप्ताह (12 से 17 जून) का शुभारंभ किया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, "हर बच्चा किताबों का हकदार है, न कि काम की जिम्मेदारी का। समाज तभी प्रगतिशील कहलाएगा जब उसका हर बचपन सुरक्षित और शिक्षित होगा।"

इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से एक जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने "बचपन को दो पढ़ाई, मत छीनो उसकी मासूमियत" जैसे नारों से शहर की सड़कों को गुंजायमान कर दिया।

बाल श्रम पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 106 स्थलों के निरीक्षण में बाल श्रम के 140 मामले चिन्हित किए गए हैं। अब तक 80 मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है, 11 बच्चों का शैक्षिक पुनर्वासन सुनिश्चित किया गया है और एक सेवायोजक से ₹20,000 की वसूली भी की गई है।

सम्मानित हुए ये मेधावी

• हाईस्कूल: अंजलि, पीयूष तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, अंश कुमार, सृष्टि तिवारी, अद्रिका वर्मा, अंशिका वर्मा, अर्पिता शर्मा, शुभ रस्तोगी, अभिजीत पाल।

• इंटरमीडिएट: यशी रस्तोगी, अमन वर्मा, शिवा वर्मा, अंकित कुमार, अंशिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा, निशि, कुलसुम, अनमोल वर्मा, समीर वर्मा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!