Lakhimpur Kheri: वृद्धाश्रम में जगमगाई दिवाली! DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Lakhimpur Kheri News: दीपावली के पर्व को खास बनाते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को वृद्धाश्रम में त्योहार का उत्सव मनाया। डीएम ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ वृद्धजनों को मिठाई और फल बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

Sharad Awasthi
Published on: 20 Oct 2025 3:03 PM IST
Lakhimpur Kheri News
X

Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News: सोमवार को दीपावली पर्व पर डीएम वृद्धाश्रम पहुंची, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने शाल, दो लीटर का थर्मस, मिठाइयां, ड्राईफ्रूट, फल का वितरण कर दीपावली मनाई।


उन्हें अपनेपन का एहसास कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग के साथ त्योहारों की खुशियां बांटी जाएं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि परिवार से दूर रह रहे इन बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो, इसलिए वह दीपावली मनाने उनके बीच आई है।

डीएम ने कहा कि त्योहार पर बुजुर्गों का आशीर्वाद काफी महत्वपूर्ण होता है। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम आकर वृद्धजनों के साथ समय बिताने में हमेशा सुकून मिलता है। डीएम ने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!