UP Weather: अरे...अरब-सागर बन रहा नया सिस्टम! दक्षिण भारत में मचेगी वर्षा से तबाही, UP में भी Alert!

UP Weather Today: दिवाली के बाद दिल्ली सहित देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण 300 के पार, जिसमें लखनऊ सबसे प्रदूषित शहरों में से है। वहीं, अब दक्षिण भारत में 22 से 24 अक्टूबर के बीच भारी वर्षा का अलर्ट है, विशेषकर तमिलनाडु और केरल में।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 Oct 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today (photo: social media)

UP Weather Today: नई दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण 300 के पार जा चुका है। जिसमें उत्तर प्रदेश की लखनऊ दिवाली की शाम देश के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों में एक से एक रहा। वहीं अब मौसम विज्ञान विभाग ने बीते सोमवार को जानकारी में बताया था कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बने हुए हैं। इनके प्रभाव से 21 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

तमिलनाडु में 22 अक्टूबर को अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। केरल में 22 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी आने वाले दिनों में भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा।

आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, 22 से 25 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना हैं। 22 अक्टूबर 2025 को अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल राज्य में कहीं भी भारी वर्षा होने का अलर्ट नहीं है।

आपको बता दे, इस बदलाव में सावधानी की बहुत आवश्यक है, इसीलिए शाम घर से बहार निकलते वक़्त साथ में हल्का स्वेटर या जैकेट रखें, जबकि दिन के समय हल्के कपड़े बेहतर रहेंगे। धूप भी थोड़ी तेज होगी, इसलिए सूर्य से बचाव का ध्यान रखें।

आज लखनऊ का मौसम का हाल

लखनऊ में भी मौसम का यही रुझान देखने को मिलेगा। सुबह के वक़्त सुबह हल्की ठंड रहेगी और दिन बढ़ते-बढ़ते सूर्य की किरणे तेज़ हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, आज का अधिकतम तापमान लगभग 33 – 34 °C और न्यूनतम तापमान करीब 24 – 25 °C तक रहने का अनुमान है। दिन के समय सूरज निकलने से गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम होते-होते मौसम ठंडा हो जाएगा। रात में ठंडक और हवा की गति कम होने से ठंड का अनुभव बढ़ सकता है।

मौसम को लेकर सुझाव

- सुबह-शाम निकलने की योजना बनाने वाले हों तो हल्के गर्म कपड़े या जैकेट अपने साथ रखें।

- दिन में हल्के, सूखे कपड़े पहनें खासतौर से हल्के रंग के।

- धूप से बचाव करने के लिए चश्मा, टोपी और सनस्क्रीन इस्तेमाल अवश्य करें।

- शाम-रात में ठंडक बढ़ सकता है, इसलिए विशेष रूप से बुजुर्ग और छोटे बच्चे का खास ध्यान रखें।

कुल मिलाकर आज 22 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश में मौसम मध्यम-गर्म दिन व ठंडी शाम-रात के साथ रहने वाला है। लखनऊ में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में गर्मी तो शाम-रात में ठंड। त्योहार के दिनों में मौसम के इस तरह से बदलाव में आपको अपने साथ-साथ पविवार वालों ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत है।

ऐसे ही लगातार मौसम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!