TRENDING TAGS :
UP Weather: दिल्ली-UP में छाएंगे बादल, लखनऊ में होगी वर्षा! हिमाचल में बर्फबारी के आसार, IMD Alert..
UP Weather Today 23 Octuber 2025: भारतीय मौसम विभाग ने 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण भारत में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली से लेकर यूपी में प्रदूषण के कारण GRAP-2 लागू कर दिया है।
UP Weather Today (photo: social media)
UP Weather Today: पूरे देश क्वे राज्यों में लगभग वर्षा का सिलसिला समाप्त हो चुका है और कई राज्यों में रात के समय हल्की ठंड पड़ना भी शुरू हो गयी है। इस बीच पूरे देश में मौसम को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट भी सामने आया है। मौसम विभाग ने आज 23 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक दक्षिण भारत में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसका वजह से आज दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र को बताया जा रहा है। इस नए मौसम क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे भार तबाही की भी आशंका है।
देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां प्रदूषण से हालात बिगड़ना शुरू हो गए हैं। बालत बिगड़ते देख राजधानी में ग्रैप-2 चरण लागू कर दिया गया है। IMD के मुताबिक 24 अक्टूबर 2025 तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसा ही मौसम का यूपी में भी देखने को मिलेगा। सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD के मुताबिक 25 अक्टूबर 2025 तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, आज राज्य में कहीं भी भारी वर्षा का अलर्ट नहीं है, लेकिन घर से बहार निकलते वक़्त छाता या रेनकोट अवश्य साथ रखें।
आज 23 अक्टूबर 2025 को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम ?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 अक्टूबर 2025 को मौसम राहतभरा रहेगा। आज वर्षा की संभावना कम है लेकिन हलकी वर्षा हो सकती है। आज शहर में दिन-भर हल्की हेज़ी धूप वआसमान में कुछ बादलों के लगे रहने की संभावना है। सुबह के समय 23-25 °C के आसपास तापमान होगा, जैसे-सुबह 07-08 बजे के समय अनुमानित तापमान करीब 23 °C होगा। इसके बाद दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ते हुए 32-33 °C तक पहुँच सकता है। शाम के समय फिर 30-31 °C, और रात होते-होते 25-26 °C के आसपास गिरने की संभावना है।
आज बारिश की संभावना कितनी?
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अक्टूबर माह में वर्षा की संभावना कम है। लेकिन आज शहर में बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
अन्य मौसम सम्बन्धित बातें
- धुंध या कोहरा: सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरे जैसा माहौल रह सकता है क्योंकि दिन की शुरुआत में आर्द्रता और तापमान का अंतर होता है।
- हवा व आर्द्रता: आर्द्रता स्तर सुबह में थोड़ा ऊँचा हो सकता है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ हवा हल्की-मध्यम महसूस होगी।
- सूर्य की किरणें: इस माह के अनुमानित औसत के अनुसार प्रति दिन लगभग 8 घंटे धूप मिलती है।
कुल मिलाकर आज 23 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क व धूप-छाँव के बीच रहेगा। वर्षा की संभावना बेहद कम है और दिन में तापमान लगभग 32-33 °C तक पहुँचने का अनुमान है, जबकि रात में लगभग 25-26 °C हो सकता है। इस प्रकार यह दिन बाहर की गतिविधियों के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं, घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट ज़रूर लें, क्योंकि वर्षा या बूंदा-बांदी कभी हो सकती है।
ऐसे लगातार से मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!