UP Weather Today: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में आज होगी वर्षा की बौछारें, दोपहर से बदल जाएगा मौसम

UP Weather Today: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है और उमस भरी गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच वर्षा की संभावना बेहद कम है, जबकि आज शनिवार को यूपी में राहत भरी वर्षा का अनुमान है।

Priya Singh Bisen
Published on: 27 Sept 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today (photo: social media)

UP Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली सहित देश कई राज्यों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। लोग को इस भीषण गर्मी से परेशान हो गए हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार, मानसून उत्तर प्रदेश सहित देश के कुछ हिस्सों से लगभग लौट चुका है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी मॉनसून की विदाई का दौर फिलहाल जारी है।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है जो धीरे-धीरे गहरा होकर 27 सितंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। इस मौसमी प्रणाली की वजह से ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, MP, कोंकण और गोवा में 27 से 30 सितंबर के दौरान भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

यूपी में आज का मौसम ?

यूपी में आज 27 सितंबर 2025 को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में इन दिनों उमस और धूप की चिलचिलाती की किरणों से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार तो फिलहाल इस बढ़ती गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश जरूर कुछ राहत दिला सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम ?

यूपी की राजधानी में आज शनिवार में मौसम अपेक्षाकृत गरम रहने वाला है। दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रात में करीब 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में बादल घने हो सकते हैं और शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर से शाम के समय वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, लखनऊ के आसपास वाले शहरों जैसे कि बाराबंकी, फैजाबाद (अयोध्या), राज्याबाद, सुल्तानपुर, कानपुर, इलाहाबाद (प्रयागराज) आदि में भी मौसम लगभग समान बने रहने की संभावना है।

महत्वपूर्ण टिप्स और सावधानियाँ

1. दिन के वक़्त धूप तेज हो सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय छाता अपने साथ ही रखें।

2. हवा में नमी ज़्यादा रहेगी, जिससे गर्मी व उमस महसूस होगी। इसीलिए पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

3. यदि दोपहर-शाम के समय कहीं बाहर जाना हो, तो वर्षा की चेतावनी की संभावना को ध्यान में रखें।

बता दे, 27 सितंबर 2025 यानी शनिवार को लखनऊ व आसपास के इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म और नमी भरा रहेगा। बादलों की अधिकता और गरज के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है, खासकर दोपहर से शाम के समय में। तापमान लगभग 35 से 36 °C तक बना रहेगा और रात में लगभग 26-27 °C तक गिर जायेगा। आस-पड़ोस के शहरों में भी मौसम का समान रुझान बना रह सकता, जहाँ गरमी, बादल और स्थानीय वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!