UP Weather Update: आज यूपी में मौसम का बिगड़ेगा मिज़ाज! इन जिलों में भारी बारिश, IMD का Alert

31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों में मूसलधार वर्षा के आसार जताए हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 31 Aug 2025 6:00 AM IST
UP Weather Update
X

UP Weather Update (photo: social media)

UP Weather Update: इस वक्त मॉनसून की वर्षा पूरे देश में लगभग हर राज्यों में हो रही है। देश के पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत तक भारी वर्षा के कारण बुरे हालात बने हुए हैं। यहां भारी वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं। लगातार ज़ोरदार बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई नदियों ने इतना रौद्र रूप ले ली हैं कि उन पर बने पुल तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ इलाकों में NDRF के जवानों को रेस्क्यू अभियान तक चलाना पड़ रहा है। वर्षा और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत भी हो गयी है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक यूपी, बिहार और दिल्ली में भी इस वक़्त वर्षा ज़ोरों-शोरों पर जारी है जिसके चलते आज 31 अगस्त को कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज रविवार को एक बार फिर वर्षा से दो-चार होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों में मूसलधार वर्षा के आसार जताए हैं। इस बीच गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी किया गया है। बता दें कि इस वक़्त यूपी में जारी भारी वर्षा के कारण करीब 17 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

इसके अलावा, आज 31 अगस्त यानी रविवार को राजधानी लखनऊ में थंडरस्टॉर्म की संभावना और लगभग 5.0 मिमी वर्षा का अनुमान है। आज तापमान दिन में लगभग 32 °C और रात में 27 °C के आसपास हो कसता है। इस प्रकार, आज का दिन लखनऊवासियों के लिए मानसूनी परिस्थितियों से भरपूर रहेगा, खासकर सुबह व दोपहर के समय में।

यूपी के अन्य जिलों में वर्षा की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी 31 अगस्त 2025 के लिए क्षेत्रवार संभावित वर्षा पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक:

- ज्यादातर जिलों में वर्षा की बहुत प्रबल संभावना है।

- लंबी सूची में लखनऊ समेत अन्य कई जिलों (जैसे आगरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बरेली, प्रयागराज आदि) शामिल हैं, जहां वर्षा की बहुत अधिक संभावना है।

- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एकल स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना IMD ने बताई है, जो कि खतरे से भरा हो सकता है।

सावधानी एवं आवश्यक उपाय

वर्षा और मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए, निम्न सावधानियाँ अवश्य अपनाएं, जैसे कि:

1. छाता या रेनकोट अपने साथ रखें — विशेषकर सुबह और दोपहर के समय में।

2. बाढ़-प्रवण इलाकों में आने-जाने से बचें।

3. इस मौसम में तूफ़ानी स्थितियों में बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सीमित करें।

4. ड्राइविंग और यात्रा के वक़्त सावधानी बरतें ।

5. बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

बता दे, आज 31 अगस्त 2025 को लखनऊ में सुबह से दोपहर तक वर्षा या बूंदाबांदी की संभावनाएं ज़्यादा बनी हुई हैं। दिन का तापमान 32 °C और रात में 27 °C के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में जिलों (आगरा, प्रयागराज, बरेली, आदि) में भी वर्षा की बहुत अधिक संभावना बनी हुई है और साथ ही पश्चिमी हिस्सों में एकल भारी वर्षा की संभावना है। इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए छाता, सावधानीपूर्ण यात्रा, बिजली सुरक्षा, और स्थानीय मौसम अपडेट्स पर लगातार नज़र बनाये रखना बेहद ज़रूरी है।

ऐसे ही मौसम की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए Newstrack की वेबसाइट पर निरंतर नज़र बनाये रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!