Lucknow News: पर्यावरण दिवस पर यूपी में बड़ी पहल, एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली थीम पर चलेगा अभियान, स्कूली छात्र होंगे मुहिम का चेहरा

Lucknow News: पर्यावरण दिवस की थीम 'एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली' रखी गई है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक पर निर्भरता को खत्म करना है। उपनिदेशक श्रुति शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नाटक, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।

Virat Sharma
Published on: 1 Jun 2025 3:38 PM IST (Updated on: 1 Jun 2025 6:03 PM IST)
World Environment Day ( Social Media Photo)
X

World Environment Day ( Social Media Photo)

Lucknow News: आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली’ थीम को केंद्र में रखते हुए पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अभियान में स्कूली बच्चे, युवा, स्वयंसेवी संगठन और पर्यावरण विशेषज्ञ सक्रिय भागीदारी करेंगे।

नुक्कड़ नाटक, भाषण और चित्रकला से होगा संदेश प्रसारित

अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन ज़िला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया जाएगा। वहीं निदेशालय की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। लखनऊ के अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सेंटर में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन प्रस्तावित है।

2025 में थीम: ‘एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली’

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम 'एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली' रखी गई है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक पर निर्भरता को खत्म करना है। उपनिदेशक श्रुति शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नाटक, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।

स्कूली बच्चे होंगे इस मुहिम का चेहरा

इस अभियान में स्कूली बच्चों को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। बच्चे नुक्कड़ नाटकों में प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान को दिखाएंगे, जैसे कि नदियों में प्लास्टिक कचरे से जल जीवन कैसे प्रभावित हो रहा है। भाषण प्रतियोगिताओं में वे प्लास्टिक उपयोग को कम करने के उपाय बताएंगे, जबकि चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपने विचार व्यक्त करेंगे।

बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

इन जागरूकता अभियानों के साथ-साथ बच्चों को पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का भी संकल्प दिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो बच्चों को पर्यावरण रक्षा के प्रति प्रेरित करेंगे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story