Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय घेरा, गंदगी और बदहाली से त्रस्त थे निवासी
इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने निवासियों की मांगों का समर्थन किया।
Lucknow News
Lucknow News: शहर के पारा सदरौना इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बीते दो सालों से खराब सफाई व्यवस्था से जूझ रहे लोगों ने नगर निगम शर्म करो के नारे लगाए और अपने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया। इन पोस्टरों में क्षेत्र की समस्याओं, सड़कों पर भरे गंदे पानी की तस्वीरें थीं। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने निवासियों की मांगों का समर्थन किया।
लंबे समय से सीवर से जलभराव
निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से सीवर और जलभराव की समस्या से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी अखिलेश ने बताया कि पिछले दो साल से सड़कों पर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। हमने दो महीने पहले नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि शौचालय का गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे जीना दूभर हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस दुर्गंध के कारण घरों में खाना बनाना और खाना मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने दावा किया कि कॉलोनी के लगभग 2300 परिवार समस्या से प्रभावित हैं।
हाथ जोड़कर प्रशासन से अपील
उन्होंने पार्षद पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद कहते हैं कि हमें वोट नहीं मिला, इसलिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने मेयर के लखनऊ को सफाई में तीसरे नंबर पर होने के दावे को भी कागजी बताया है। प्रदर्शन में शामिल शमीम बानो ने बताया कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नेता आते हैं, लेकिन समस्याओं को सुनने के लिए कोई नहीं है। गंदगी के कारण हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, हम साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी और नेता कॉलोनी में आते हैं, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रशासन से कॉलोनी की सफाई कराने की अपील की है।
1 / 5
प्रदर्शन में शामिल निवासियों की सबसे बड़ी समस्या है: -
See Source Article Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!