Lucknow News: केजीएमयू को NAAC से A++, ऐतिहासिक उपलब्धि

Lucknow News: विश्वविद्यालय को यह मान्यता 3.67 की उत्कृष्ट CGPA के साथ प्रदान की गई है। अब यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रतीक होगा।

Shubham Pratap Singh
Published on: 8 Aug 2025 10:41 PM IST
Lucknow News: केजीएमयू को NAAC से A++, ऐतिहासिक उपलब्धि
X

केजीएमयू को NAAC से A++  (photo; social media ) 

Lucknow News: KGMU ने 08 अगस्त को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। KGMU ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से A++ ग्रेड प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय को यह मान्यता 3.67 की उत्कृष्ट CGPA के साथ प्रदान की गई है। अब यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रतीक होगा।

ऐतिहासिक उपलब्धि

यह ऐतिहासिक उपलब्धि उस दिशा में एक बड़ा कदम है। जिसकी नींव दो वर्ष पूर्व 09 अगस्त 2023 को प्रो. सोनिया नित्यनंद के कुलपति पद ग्रहण करने के साथ ही रखी गई थी। उस समय किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को नैक द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया था। प्रो. नित्यनंद ने पदभार संभालते ही यह संकल्प लिया था कि विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड की ओर अग्रसर करना है, और अपने दूरदर्शी नेतृत्व व अटूट समर्पण से उन्होंने यह सपना साकार कर दिखाया।

सफलता के पीछे विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों

विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों का अथक परिश्रम और समर्पण है। विशेष रूप से आई. क्यू. ए. सी टीम के नेतृत्वकर्ता प्रो. राजीव गर्ग एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यनंद ने इस सफलता के लिए सम्पूर्ण किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का विषय है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!