Lucknow News: दीपावली के बाद लखनऊ में दो दिन रहेगा बाजारों में सन्नाटा

Lucknow News: दीपावली के बाद लखनऊ में 21 और 22 अक्टूबर को सभी बाजार बंद रहेंगे। यह परंपरा वर्षों पुरानी है जिसमें व्यापारी दो दिन तक दुकानें बंद रखकर पूजा के बाद विश्राम करते हैं।

Ashutosh Tripathi
Published on: 21 Oct 2025 4:08 PM IST
Lucknow News: दीपावली के बाद लखनऊ में दो दिन रहेगा बाजारों में सन्नाटा
X

Lucknow News

Lucknow News: दीपावली की रौनक के बाद अब राजधानी के बाजार दो दिनों के लिए शांत रहने वाले हैं। लखनऊ व्यापार मंडल की सभी दुकानें 21 और 22 अक्टूबर को शहर की सभी दुकानें बंद रहेंगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि दिवाली के बाद दो दिन की यह बंदी वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसका पालन शहर के सभी व्यापारी एकजुट होकर करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय पुरोहितों की सलाह पर लिया गया है। दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा के बाद व्यापारी अगले दो दिनों तक व्यापारिक गतिविधियों से विराम लेते हैं। इस परंपरा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ व्यापारियों, कारीगरों और कर्मचारियों को विश्राम का अवसर देना भी है। अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारियों से अपील की है कि वे इस परंपरा का सम्मान करें और बंदी में सहयोग दें।

लखनऊ में लगभग सवा लाख से अधिक दुकानें जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं, जिनमें सराफा, स्टेशनरी, साइकिल, दवा, कपड़ा, गल्ला और इलेक्ट्रॉनिक की छोटी-बड़ी दुकानें शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों में करीब 10 लाख लोग काम करते हैं। इन सभी इलाकों में दो दिनों तक व्यापार पूरी तरह ठप रहेगा। व्यापार मंडल का कहना है कि दीपावली के बाद की यह बंदी न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर के व्यापार जगत की एकता और समर्पण का संदेश भी देती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!