शहर से नगर निगम ने हटाईं डेरियां, 17 पशु जब्त

Lucknow News: नगर निगम की टीम ने मिश्रपुर क्षेत्र में सड़क पर बांधे गए पशुओं को हटाया, जबकि शंकरपुरवा में संचालित अवैध डेरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 5 Aug 2025 11:56 PM IST
Lucknow Municipal Corporation
X

भैंस को लादती नगर निगम की टीम

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ ने मंगलवार जोन-7 के गुडम्बा थाना क्षेत्र में अवैध डे‍रियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत मिश्रपुर एवं शंकरपुरवा द्वितीय (रेनबो पब्लिक स्कूल के पास, कल्याणपुर कंचना बिहारी मार्ग) स्थित अवैध डेरियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 17 पशुओं को जब्त करके आलमबाग स्थित कांजी हाउस में भेज दिया गया है

डेरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने मिश्रपुर क्षेत्र में सड़क पर बांधे गए पशुओं को हटाया, जबकि शंकरपुरवा में संचालित अवैध डेरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान कुल 17 पशु (06 भैंस, 10 गायें एवं 01 पड़िया) जब्त कर लिए गए है। जिन्हें आलमबाग स्थित कांजी हाउस में भेज दिया गया है। इन पशुओं को निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश्चात छोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल व स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई है।

शहर में भैंस पालना प्रतिबंधित

उसमें डेरी संचालकों द्वारा गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने एवं नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छर जनित रोगों की आशंका व्यक्त की गई थी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूर्णत प्रतिबंधित है। इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। शहर में अधिकतम दो गायों को वैध लाइसेंस के साथ पालने की अनुमति है। उससे ज्यादा जानवर पालने पर नगर निगम कार्रवाई कर सकता है।

गोबर निस्तारण में लापरवाही

नगर निगम टीम ने चेतावनी देकर कहा कि भविष्य में भी अवैध डेरियों व गोबर निस्तारण की लापरवाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाया जा पाएं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के आदेशानुसार पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भागीदारी रही।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!