Lucknow में रात से सुबह तक बारिश, येलो अलर्ट जारी, चक्रवात मोंथा के असर से 8 डिग्री गिरा पारा

Lucknow News: सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से अधिक अधिक है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 28 Oct 2025 10:49 AM IST (Updated on: 28 Oct 2025 11:08 AM IST)
Lucknow में रात से सुबह तक बारिश, येलो अलर्ट जारी, चक्रवात मोंथा के असर से 8 डिग्री गिरा पारा
X

रात से सुबह तक बारिश, येलो अलर्ट जारी  (photo: social media )

Lucknow News: लखनऊ में देर रात से सुबह तक हुई हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात से ही सुबह से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा चल रही हैं। मौसम में अचानक बदलाव बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मोंथा चक्रवात के कारण आया है।

पूरे उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से अधिक अधिक है। सोमवार को दिन भर धुंध और बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का दौर बना रहा था। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में सक्रिय अवदाब के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है।

शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर से दक्षिणी गुजरात होते हुए पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैले पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, जिससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। उस कारण से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। उसी कारण से कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई है। बारिश के बाद भी लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय एयर क्वालिटी खराब स्थिति में दर्ज की गई। अलीगंज क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर 203 के साथ यलो जोन में रहा है।

ये आगामी 48 घंटों का पूर्वानुमान

शहर के तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र (183), लालबाग (182), गोमतीनगर (122), कुकरैल (111) व अंबेडकर यूनिवर्सिटी (109) के साथ यलो जोन में रहे है। इन क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर मॉडरेट श्रेणी में है। सोमवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 के साथ 'यलो जोन में दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों बादल छाए रहने से तापमान में और कमी आ सकती है। हालांकि उसके बाद 48 घंटों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!