लखनऊ में नाली खुदाई के दौरान हादसा, दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

Lucknow News: लखनऊ के राजाजीपुरम में नाली निर्माण के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 5 Sept 2025 4:10 PM IST
लखनऊ में नाली खुदाई के दौरान हादसा, दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल
X

Lucknow News

Lucknow News: राजधानी के राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर नगर निगम की लापरवाही का बड़ा खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ा। जल निकासी के लिए चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान एक मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन सभी मजदूरों का अस्पताल में उपचार जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उस मजदूर को ट्रॉमा सेंटर रेफर पर दिया गया है।

सभी मजदूर सीतापुर जनपद के रहने वाले

राजाजीपुरम हादसा दोपहर 2 बजे के करीब हुआ, जब नगर निगम की ओर से ठेकेदार मनोज द्वारा नाली बनाने का काम बिना सुरक्षा उपाय के कराया जा रहा था। वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाली खुदाई का काम चल रहा था, मिट्टी कमजोर होने के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। अचानक मकान नंबर 38/20 की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे काम कर रहे मजदूर शैलेश, शंकु, दीपू और प्रमोद मलबे के नीचे दब गए। सभी मजदूर सीतापुर जनपद के रहने वाले बताएं जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

सुरक्षा इंतजाम के बिना चला रहा था काम

सभी घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मकान मालिक अर्चना त्रिवेदी ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह से बिना किसी सूचना और सुरक्षा इंतजाम के खुदाई शुरू कर दी गई थी। जैसे ही खुदाई गहराई तक पहुंची, हमारे घर की दीवार गिर गईं। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। वहां आसपास जमा लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं मौके पर पहुंची तालकटोरा थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!