TRENDING TAGS :
लखनऊ में जलभराव के दौरान करंट की चपेट में आकर 4 गायों की मौत, इलाके में हड़कंप
Lucknow News: लखनऊ में रविवार शाम जलभराव में करंट उतरने से चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नगर निगम जोन-7 के शंकरपुरवा प्रथम क्षेत्र स्थित केशव विहार कॉलोनी में हुई।
Cows died due to electrocution (Photo: Social Media)
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में रविवार शाम जलभराव में करंट उतरने से चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नगर निगम जोन-7 के शंकरपुरवा प्रथम क्षेत्र स्थित केशव विहार कॉलोनी में हुई। करंट लगने की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और नगर निगम और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
केशव विहार इलाके में जलभराव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को सुबह से ही मूसलधार बारिश हो रही है। उसके चलते केशव विहार इलाके में जलभराव हो गया था। बारिश के चलते पानी बिजली के पोल तक पहुंच गया और पोल में करंट उतर आया। इसी दौरान चार गाय जलभराव के संपर्क में आ गईं। देखते ही देखते सभी गायें करंट की चपेट में आकर गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गायों के शवों को कब्जे में लिया
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और बिजली विभाग को जानकारी दी। उसके बाद पहुंची नगर निगम जोन-7 की टीम ने गायों के शवों को कब्जे में लिया। साथ ही जलभराव को दूर करने के लिए पंपिंग मशीनों की मदद से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर, बिजली विभाग ने एहतियातन पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बंद कर दी है।
विभाग की लापरवाही से हादसा
उससे और किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने की कोशिश है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। केशव विहार में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं, बिजली के खंभों में करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई।
स्थायी समाधान की योजना पर काम
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान की योजना बनाई जा रही है, सभी दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पोल और वायरिंग की जांच कर आवश्यक सुधार की बात कही है। एक साथ चार गायों की मौत से क्षेत्र की जनता में गहरी नाराजगी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्षदों ने प्रशासन से मृत पशुओं के मुआवजे की मांग की है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge