Lucknow में रात से बारिश जारी, हवा की गुणवत्ता सुधरी, तापमान में गिरावट की संभावना

Lucknow News: लखनऊ में रातभर रुक-रुककर बारिश, हवा की गुणवत्ता बेहतर, तापमान में 6 से 8 डिग्री गिरावट की संभावना

Prashant Vinay Dixit
Published on: 30 Oct 2025 12:30 PM IST
Lucknow में रात से बारिश जारी, हवा की गुणवत्ता सुधरी, तापमान में गिरावट की संभावना
X

Lucknow में रात से बारिश जारी  

Lucknow News: लखनऊ का मौसम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण पूरी तरह बदल गया है। राजधानी लखनऊ में रात से रुक-रुककर खबर लिखने तक बारिश हो रही है। शहर के आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पूर्वी बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है। उस कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

तापमान और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आज दिन में कई बार बारिश हो सकती है, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। गुरूवार को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


लखनऊ में मोंथा का दिखा असर

इसके साथ ही अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था, अब कमजोर होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पास पहुंच गया है। इसके असर के कारण 30 और 31 अक्टूबर को दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार

बारिश के चलते सुबह के समय लखनऊ की हवा की क्वालिटी संतोषजनक श्रेणी में है। सभी 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत एक्यूआई 73 है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को लखनऊ का औसत एक्यूआई 58 था, जो महीने में सबसे अच्छा रहा था। हालांकि लालबाग में एक्यूआई 113 के साथ यलो जोन में है। तालकटोरा में, अलीगंज में 73, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 67, गोमती नगर में 43 और कुकरैल में 54 एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!