TRENDING TAGS :
UP News: मोदी सरकार के 11 साल पूरे: CM योगी ने कार्यकर्ताओं से की अपील, 'जन जन तक पहुचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां'
UP News: केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल आज पूरे हो चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Modi government completes 11 years Uttar Pradesh chief Minister Yogi Adityanath appeals to workers
UP News: केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल आज पूरे हो चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए उनके लाभ के बारे में लोगों को बताया। इस कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री योगी ने अपील करते हुए कहा कि आप सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहें, बल्कि आम लोगों के साथ साथ पेशेवर समूहों और लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ें। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
'11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय, जन जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी'
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को मोदी सरकार ने साकार करने का काम किया है। इस सपने को साकार करने के लिए मोदी सरकार की ओर से 11 वर्षों में पाई गईं उपलब्धियां हमारे लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे में इन उपलब्धियों को प्रदेश के साथ साथ जिला स्तर, मंडल स्तर व शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सीएम योगी ने कहा कि इससे पहले भी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को हर जिले के हर बूथ तक पहुंचाया था। लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की सफलता और उपलब्धियों को अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित करने का समय है, जिसमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की जन कल्याणकारी उपलब्धियां शामिल हैं।
देश के 50 और प्रदेश के 10 करोड़ लोग ले रहे आयुष्मान भारत योजना का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले किसी परिवार के लिए बीमारी एक संकट का विषय बन जाती थी। लेकिन आज के समय में देश के 50 और प्रदेश के 10 करोड़ लोग मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत वय वंदन योजना से भी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा में बिना किसी भेदभाव के 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है।
2014 से पहले देश में सिर्फ 1 एम्स था, मोदी सरकार ने दिए 22 एम्स: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ 1 एम्स हुआ करता था। अटल जी ने 6 एम्स इस देश को दिए वहीं, मोदी सरकार ने आते ही देश में 22 एम्स स्थापित किए, जिनमें से 2 एम्स उत्तर प्रदेश में स्थापित हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की इन सभी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया और साथ ही विपक्ष की ओर से फैला जा रहे दुष्प्रचार का इन उपलब्धियां को गिनाकर जवाब देने को कहा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge