Dental Health: असली दिखने वाले नकली दातों की उम्र होगी लंबी

Lucknow News: नयी तकनीक से अब नकली दांत भी लम्बे समय तक चलेंगे अब आपको उन्हें सही कराने के लिए बार - बार अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

Shubham Pratap Singh
Published on: 21 Aug 2025 9:22 PM IST
Health news
X

(File Photo)

Lucknow News: दांतों की बीमारी का इलाज आसान हो गया है। नई तकनीक मरीजों को फायदा दे रही है। नकली दांत अब जल्दी खराब नहीं हो रहे तो उन्हें ठीक कराने के लिए मरीजों को अस्पताल के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ रहे हैं। असली दिखने वाले इम्प्लांट लंबे समय चलते हैं। यह जानकारी यूपी डेंटल शो 2025 के चीफ कॉडिनेटर डॉ. आशीष खरे ने दी। डॉ. आशीष खरे ने बताया कि 23 व 24 अगस्त गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंटरनेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश विदेश से 1500 से अधिक डेंटल सर्जन आ रहे हैं। बीडीएस व एमडीएस के छात्र भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि दांतों की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अब लोग कड़ी वस्तुएं नहीं खा रहे हैं। गन्ना चूसने व चने चबाने जैसी वस्तुएं कम खा रहे हैं। नरम चीजों का सेवन अधिक करते हैं। इसका असर दांत व जबड़ों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दांतों की बीमारी के इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसे में दांतों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। नई तकनीक व बेहतर इम्लांट से नकली दांतों को लगाना आसान हो गया है।

डेन्टल सर्जनस को नवीनतम तकनीक का होगा उपयोग

कान्फ्रेंस के कॉडिनेटर व केजीएमयू दंत संकाय के डॉ. रमेश भारती ने बताया कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उदघाटन अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा एवं इंडियन डेन्टल एसोसिएशनन के अध्यक्ष डॉ. शुभा नन्दी एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ. अशोक धोबले करेंगे। प्रतिभागियों के प्रशिक्षण के लिए चार कार्यशाला होंगी। ये वर्कशॉप माइकोस्कोपिक डेन्टिस्ट्री, एस्थेटिक डेन्टिस्ट्री एवं इमप्लांटस की नवीनतम तकनीकी पर होंगी। इस कॉन्फ्रेंस का मकसद उत्तर प्रदेश एवं दूसरे प्रदेशों से आये हुए डेन्टल सर्जनस को नवीनतम तकनीक एवं उपकरणों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!