TRENDING TAGS :
UP Monsoon Alert: मौसम का बड़ा अलर्ट, बारिश ढा सकती है कहर, जानिये कहां लोगों को रहना है सतर्क
UP Monsoon Alert: मौजूदा दौर में बारिश ने गर्मी से राहत दी है लेकिन सामान्य जनजीवन बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहीं घरों में पानी भरा है तो कहीं रास्ते कट गए हैं।
Weather Update (Social Media image)
UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून अपने चरम पर है, जहाँ आफत बनकर पानी बरस रही है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक, गरज चमक के साथ बारिश ने जनजीवन की भागदौड़ को थाम दिया है। यूपी के सौ से ज़्यादा गाँव बाढ़ की चपेट में हैं। इतना ही नहीं, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई जगहों पर लंगर चलाए जा रहे हैं। घरों में पानी घुसने से लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। जोरदार बारिश से तमाम सड़कें टूट गई हैं और बजरी ऊपर आ गई है जिससे वाहनों की दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।
आज यानी 10 अगस्त को भी खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के 30 से ज़्यादा ज़िलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
कहां हो सकती है भारी बारिश
- बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट है।
- कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर और शामली में भी भारी बारिश की आशंका है।
- मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा में भी भारी बारिश की संभावना है।
- फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और मुरादाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है।
- रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदांयू, महोबा और ललितपुर में भी भारी बारिश हो सकती है।
- प्रयागराज, मऊ, गाज़ीपुर और देवरिया में भी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, बारिश होने से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बाढ़ आफत बन गई है। खासकर नेपाल से आने वाली नदियों में छोड़ा गया पानी सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। रामगंगा नदी ने मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर के कई इलाकों में गन्ने के खेतों में कटान कर भारी नुकसान पहुँचाया है। जंगलों में अभी भी बाढ़ का पानी बह रहा है। कई जगहों पर छोटे-बड़े रास्ते कट गए हैं।
प्रयागराज और वाराणसी में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए हैं। लखनऊ में भारी बारिश से तमाम सड़कों की ऊपरी परत उतर गई है जिसके चलते वाहनों के गुजरते समय धूल का गुबार उठ रहा है। बजरी पर वाहनों के स्लिप होने से दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



