UP Weather Update: UP में आज मचेगा वर्षा का तांडव! दोपहर बाद गरज-चमक के साथ होगी जबरदस्त बरसात

यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज का मौसम दिन के समय में कुछ गर्म रहेगा। आइये जानते हैं विस्तार से कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है...

Priya Singh Bisen
Published on: 14 Sept 2025 6:00 AM IST
UP Weather Update
X

UP Weather Update (photo: social media)

UP Weather Update: बीते काफी दिनों से यूपी समेत आसपास के इलाकों में वर्षा कुछ खास नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज 14 सितंबर (रविवार) को यूपी में कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी वर्षा की आशंका बनी हुई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज का मौसम दिन के समय में कुछ गर्म रहेगा। वहीं, रात होते-होते तापमान गिर जाएगा जिससे वातावरण में ठंडक का एहसास होगा। आइये जानते हैं विस्तार से कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है...

यूपी में कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश में आज (13 सितंबर) को एक बार फिर से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आज क्या है वर्षा की संभावना

1. वर्षा की संभावना: सुबह के समय करीब 9 बजे के आसपास हल्की-फुल्की वर्षा होने की संभावना है।

2. तेज़ वर्षा: दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच गरज-चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना ज़्यादा है।

3. वहीं, शाम होते-होते वर्षा की तीव्रता कम हो जाएगी, रात में केवल बादल लगे रहेंगे।

कितना रहेगा आज का तापमान ?

- सुबह के समय: सुबह के वक़्त तापमान लगभग 28-30 °C हो सकता है।

- दोपहर के समय: दोपहर के वक़्त तापमान बढ़कर 34 से 35 °C तक पहुँच सकता है।

- शाम के बाद: शाम होते-होते तापमान धीरे-धीरे कम हो जाएगा, जिसके बाद तापमान लगभग 28 से 30 °C के आसपास टिक जाएगा।

मौसम से बचाव के लिए उपाय

1. वर्षा से बचाव: दोपहर के समय में तेज वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए, अपने साथ छाता या रेनकोट साथ रखें।

2. बिजली-गरज-चमक से सुरक्षा: खुली जगहों पर बिना आवश्यकता न निकलें, खासकर तूफ़ानी गतिविधि के वक़्त।

3. उमस-गर्मी से बचाव: ऐसी स्थिति में हल्के कपड़े पहनें, खूब पानी पियें ताकि शरीर डिहाइड्रेटेड न हो।

4. यातायात एवं सड़क सुरक्षा: वर्षा के बाद सड़क गीली होगी, इसीलिए गाड़ी चलाते वक़्त सावधानी बरतें।

5. बच्चे, बुजुर्गों की देखभाल: इस मौसम में सर्दी, खांसी इत्यादि रोग ज़्यादा हो सकते हैं, उन्हें आश्रय में रखें और मौसम अनुसार अतिरिक्त सुविधा दें।

बता दे, आज 14 सितंबर 2025 को लखनऊ में मौसम अपेक्षाकृत बदला-बदला सा रहने वाला है। सुबह बादलों के साथ हल्की वर्षा की शुरुआत, दोपहर में तीव्र बारिश और फिर शाम को राहत की संभावना बनी हुई है। तापमान गर्म रहेगा, खासकर दोपहर के वक़्त। लेकिन रात को हल्की ठंड या गर्म-धुंध बनी रह सकती है।

ऐसे ही मौसम की लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!