×

एक विवाह ऐसा भी! प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने मांग में भरा सिंदूर, पहनाया मंगलसूत्र, लोगों के छलक पड़े आंसू

Love Affair News: निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड की रहने वाली 22 साल की प्रियंका मद्धेशिया का उसी शहर में रहने वाले सन्नी मद्धेशिया के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 Jun 2025 3:00 PM IST
Love Affair News
X

Love Affair News

Love Affair News: सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म “कुछ कुछ होता है“ का मशहूर डायलॉग इस घटना पर सटीक बैठता है। जिसमें शाहरूख खान यह कहते हैं कि “हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार भी एक बार ही होता है। जहां इन दिनों रिश्तों में खटास और धोखे की भयानक घटनाएं सामने आ रही हैं।

वहीं दिल को छू लेने वाली कुछ ऐसी भी कहानियां है। जिन्हें देखने और सुनने के बाद फिर प्यार पर भरोसा बढ़ जाता है। ऐसी ही एक कहानी सोमवार को महराजगंज के निचलौल से सामने आयी। यहां प्रेमिका की मौत हो जाने के बाद प्रेमी ने उससे शादी का किया हुआ वादा पूरा किया। मौत होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को अपनी पत्नी बनाया। उसकी मांग में सिंदूर भरा, गले में मंगलसूत्र पहनाया और माथे पर सुहाग की चुनरी भी डाली। इस ह्दयस्पर्शी दृश्य को जिसने भी देखा वह अपने आंसू नहीं रोक सका।

दोनों के बीच कई सालों से था प्रेम संबंध

निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड की रहने वाली 22 साल की प्रियंका मद्धेशिया का उसी शहर में रहने वाले सन्नी मद्धेशिया के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। जब दोनों के इस संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी रिश्ते के लिए रजामंद हो गये। प्रियंका और सन्नी की शादी की तारीख 29 नवंबर तय कर दी गयी। शादी तय होने के बाद दोनों काफी खुश थे। लेकिन इसी बीच उनके जीवन में एक भयानक मोड़ आ गया। बीती रात प्रियंका की अचानक तबीयत बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल की तरफ दौड़े। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की मौत होने के बाद शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गयी।

सन्नी ने प्रियंका की भरी मांग

प्रियंका की मौत हो जाने के बाद सन्नी ने उससे किया हुआ वादा पूरा किया। सन्नी ने प्रियंका की अंतिम विदाई से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसे अपनी पत्नी बनाया। पंडित के मंत्रोच्चार के बीच सन्नी ने प्रियंका के गले में मंगलसूत्र पहनाया और माथे पर सुहाग की चुनरी भी ओढ़ाई। इस विवाह को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। फिलहाल विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story